आयुक्त, खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन ने कानपुर नगर मे की औचक निरीक्षण एवं छापेमारी

  • निरीक्षण के दौरान मिली अनियमितता पर दी कार्रवाई के आदेश
  • NDPS एवं BNS में एफआईआर दर्ज करने के निर्देश
कानपुर/लखनऊ। आयुक्त, खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन डॉ. रोशन जैकब ने मंगलवार को औषधि निरीक्षण दल के साथ कानपुर नगर मे औचक निरीक्षण एवं छापेमारी की गई। औचक निरीक्षण एवं छापेमारी में कानपुर के Agarwal Brothers (विनोद अग्रवाल एवं शिवम अग्रवाल) की औषधि गोदाम एवं होलसेल डीलरशिप पर की गई जांच में भारी मात्रा में कोडीन युक्त कफ सिरप एवं ट्रामाडोल टैबलेट्स बरामद की गई हैं, जिनकी बिक्री एवं वितरण का कोई अभिलेख उपलब्ध नहीं था। जांच के दौरान गोदाम में बड़ी मात्रा में एक्सपायर्ड दवाएं भी पाई गईं।
आयुक्त, खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन ने इस अनियमितता पर संबंधित औषधि विक्रेताओं के विरुद्ध NDPS Act एवं Bharatiya Nyay Sanhita (BNS) के अंतर्गत एफआईआर दर्ज करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि इस प्रकार की अवैध औषधीय गतिविधियों से समाज में नशे की प्रवृत्ति को बढ़ावा मिलता है, जिसे किसी भी स्तर पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Breaking News
कॉकपिट खोला, हनुमान चालीसा पढ़ने लगा...PM मोदी से फोन पर बात कर कैप्‍टन स्मित ने सुनाई पूरी कहानी, को-पायलट ने की थी प्‍लेन क्रैश करने की कोशिश | क्या यही PDA है...राज्यसभा कैंडिडेट्स के नाम को लेकर सपा पर बरसीं मायावती, बोलीं- सांसद-विधायक परिवार और पूंजीपतियों से बनाती है |      इजरायल के बाद अब UAE ने भी Flydubai हमले को बताया 'टेररिस्ट एक्ट', 180 लोगों की जान बचाने वाले भारतीय पायलट स्मित मच्छार के जज्बे को किया सलाम | Gandhi Jayanti: बापू के आदर्शों से मजबूत भारत का निर्माण हो, बोलीं Mamata Banerjee ........... Lucknow में Gandhi Jayanti पर बोले CM Yogi, बापू और Shastri जी के आदर्शों से बनेगा विकसित भारत
Advertisement ×