पुलिस आयुक्त ने नागरिकों व स्थानीय दुकानदारों से की अपील…. संदिग्ध व्यक्ति, वस्तु या गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को दें

कानपुर। नई दिल्ली में हुई घटना के परिप्रेक्ष्य में कानपुर नगर में रेड अलर्ट घोषित किया गया था। तत्पश्चात सभी संवेदनशील स्थानों एवं महत्वपूर्ण प्रतिष्ठानों पर सघन चेकिंग अभियान चलाया गया। वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों सहित समस्त फील्ड अधिकारी निरंतर क्षेत्र में सक्रिय रहकर निगरानी कर रहे हैं। संदिग्ध व्यक्तियों, वाहनों एवं पार्किंग स्थलों की गहन चेकिंग की जा रही है। धार्मिक स्थलों एवं भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों पर विशेष निगरानी रखी जा रही है। महत्वपूर्ण स्थानों पर पुलिस बल की तैनाती बढ़ाई गई है।

पुलिस के पास पूर्व से ही वॉचलिस्ट में शामिल व्यक्तियों का सत्यापन कार्य जारी है। प्राप्त इनपुट्स के आधार पर संदिग्ध गतिविधियों की जांच की जा रही है। सोशल मीडिया मॉनिटरिंग टीम भी लगातार सक्रिय है और संभावित सूचनाओं पर नजर रखे हुए है। पुलिस आयुक्त ने आम नागरिकों व स्थानीय दुकानदारों से अपील की है कि किसी भी संदिग्ध व्यक्ति, वस्तु या गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को दें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Breaking News
वंदे मारतम् के अपमान पर नहीं थम रहा बवाल, अब सोनिया गांधी, राहुल और खरगे के खिलाफ मुंबई पुलिस स्टेशन में दर्ज कराई शिकायत | उज्जैन के नागचंद्रेश्वर मंदिर में भगदड़ जैसे हालत, दर्शन के लिए लगी लाइन में करंट की अफवाह पर मची अफरा-तफरी; कई श्रद्धालु घायल | बहुविवाह पर CM हिमंता का सख्त एक्शन, कहा - जिन कर्मचारियों ने पहली पत्नी के रहते दूसरी शादी की, उनकी सैलरी में होगी 20% कटौती | पश्चिम बंगाल के होटल में भीषण अग्निकांड में 8 लोगों की मौत पर PM ने जताया शोक, कहा- जान गंवाने की खबर सुनकर अत्यंत दुखी हूं, अपनों को खोने वालों के प्रति अपनी संवेदनाएं व्यक्त की हैं, घायल जल्द स्वस्थ हों
Advertisement ×