संदिग्ध व विदेशी नागरिकों के सत्यापन हेतु पुलिस अधिकारियों की विशेष टीम की गई गठित : पुलिस आयुक्त रघुबीर लाल

कानपुर। पुलिस आयुक्त रघुबीर लाल ने मीडिया को बताया कि जनपद में संदिग्ध व्यक्तियों एवं विदेशी नागरिकों की जानकारी के सत्यापन हेतु पुलिस अधिकारियों की एक विशेष टीम गठित की गई है। यह टीम पूर्व में प्राप्त सभी सूचनाओं एवं संदिग्ध व्यक्तियों की गहन जांच-पड़ताल कर रही है तथा आवश्यकतानुसार विधिक कार्रवाई भी की जा रही है। जो संदिग्ध महिला पकड़ी गई है, उनके पूर्व पति एवं बच्चों से वार्ता की गई है। पुलिस द्वारा संबंधित सभी तथ्यों को एकत्र करने का निरंतर प्रयास किया जा रहा है।
जनपद में बांग्लादेशी, पाकिस्तानी नागरिकों एवं संभावित रूप से रह रहे रोहिंग्या के संबंध में प्राप्त सूचनाओं का सत्यापन भी लगातार किया जा रहा है। इस दिशा में गठित विशेष टीम विभिन्न तरीकों से जांच कर रही है। इसके साथ ही, पुराने प्रकरणों के संबंध में अन्य एजेंसियों के साथ समन्वय बनाए रखने हेतु यह टीम सतत रूप से कार्य कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Breaking News
कॉकपिट खोला, हनुमान चालीसा पढ़ने लगा...PM मोदी से फोन पर बात कर कैप्‍टन स्मित ने सुनाई पूरी कहानी, को-पायलट ने की थी प्‍लेन क्रैश करने की कोशिश | क्या यही PDA है...राज्यसभा कैंडिडेट्स के नाम को लेकर सपा पर बरसीं मायावती, बोलीं- सांसद-विधायक परिवार और पूंजीपतियों से बनाती है |      इजरायल के बाद अब UAE ने भी Flydubai हमले को बताया 'टेररिस्ट एक्ट', 180 लोगों की जान बचाने वाले भारतीय पायलट स्मित मच्छार के जज्बे को किया सलाम | Gandhi Jayanti: बापू के आदर्शों से मजबूत भारत का निर्माण हो, बोलीं Mamata Banerjee ........... Lucknow में Gandhi Jayanti पर बोले CM Yogi, बापू और Shastri जी के आदर्शों से बनेगा विकसित भारत
Advertisement ×