SIR के दौरान लापरवाही के आरोप में लेखपाल, बीएलओ निलंबित

उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ जिले में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) के दौरान गंभीर खामियां मिलने के बाद लेखपाल और एक बूथ स्तरीय अधिकारी (बीएलओ) को निलंबित कर दिया गया। बुधवार को एक आधिकारिक बयान में यह जानकारी दी गई।

बयान में कहा गया है कि जिला निर्वाचन अधिकारी रवींद्र कुमार ने यह आदेश जारी किया। भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार की जा रही एसआईआर के दौरान कुमार ने लालगंज विधानसभा क्षेत्र में सबसे कम प्रगति वाले बूथों का निरीक्षण किया।

बयान के मुताबिक शाहपुर के प्राथमिक विद्लाय (बूथ संख्या 407) में निरीक्षण के दौरान बीएलओ रफीउल्लाह का काम संतोषजनक नहीं पाया गया। बयान में कहा गया है कि फॉर्म का वितरण एवं डिजिटलीकरण में लापरवाही करने के आरोप में जिला निर्वाचन अधिकारी ने बीएलओ को निलंबित करने का निर्देश दिया।

इसके अलावा उधरा कूबा में प्राथमिक विद्यालय (बूथ संख्या 385) के निरीक्षण के दौरान पाया गया कि लेखपाल/पर्यवेक्षक ने बीएलओ इंदु देवी को सही सूचना और आवश्यक सहयोग नहीं दिया। इसके साथ ही शिवका प्राथमिक विद्यालय(बूथ संख्या 383) की बीएलओ प्रीति सिंह दीपा को भी लेखपाल/पर्यवेक्षक ने आवश्यक सहयोग नहीं दिया और लापरवाही बरती। इसके बाद जिला निर्वाचन अधिकारी ने लेखपाल विनोद कुमार यादव को निलंबित करने तथा अनुशासनात्मक कार्रवाई करने का निर्देश दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Breaking News
कॉकपिट खोला, हनुमान चालीसा पढ़ने लगा...PM मोदी से फोन पर बात कर कैप्‍टन स्मित ने सुनाई पूरी कहानी, को-पायलट ने की थी प्‍लेन क्रैश करने की कोशिश | क्या यही PDA है...राज्यसभा कैंडिडेट्स के नाम को लेकर सपा पर बरसीं मायावती, बोलीं- सांसद-विधायक परिवार और पूंजीपतियों से बनाती है |      इजरायल के बाद अब UAE ने भी Flydubai हमले को बताया 'टेररिस्ट एक्ट', 180 लोगों की जान बचाने वाले भारतीय पायलट स्मित मच्छार के जज्बे को किया सलाम | Gandhi Jayanti: बापू के आदर्शों से मजबूत भारत का निर्माण हो, बोलीं Mamata Banerjee ........... Lucknow में Gandhi Jayanti पर बोले CM Yogi, बापू और Shastri जी के आदर्शों से बनेगा विकसित भारत
Advertisement ×