खाली पेट सुबह किस बर्तन से पीना चाहिए पानी?

क्या आप जानते हैं कि हमारे शरीर का 60% से अधिक हिस्सा पानी है? पानी न सिर्फ़ जीवन का आधार है, बल्कि यह हमारे शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य के लिए भी अत्यंत महत्वपूर्ण है। आयुर्वेद में सुबह उठकर खाली पेट, बिना ब्रश किए पानी पीने को एक बेहतरीन स्वास्थ्य आदत माना गया है। आपको बता दें, सिर्फ़ पानी पीना ही नहीं, बल्कि आप उसे किस बर्तन में पीते हैं, यह भी मायने रखता है।

प्राचीन भारतीय स्वास्थ्य परंपराओं के अनुसार, पानी पीने के लिए तांबे के बर्तन को सबसे उत्तम माना जाता है। इससे कई तरह की बीमारियां भी दूर हो सकती है। अब ऐसे में सवाल है कि अपने अच्छे स्वास्थ्य के लिए किस बर्तन से पानी पीना फायदेमंद हो सकता है? आइए इस लेख में विस्तार से जानते हैं।

खाली पेट पानी पीने के फायदे 

रात भर के आराम के बाद, खाली पेट पानी पीने से आंतों में जमा टॉक्सिन्स बाहर निकल जाते हैं। यह आंतों की गति को बढ़ाता है, जिससे कब्ज़ जैसी समस्या दूर होती है और पाचन क्रिया सुधरती है।
खाली पेट पानी पीने से आपका मेटाबॉलिज़्म 24% तक बढ़ सकता है। यह तेज मेटाबॉलिज़्म आपको कैलोरी बर्न करने और वज़न कम करने में मदद करता है।
खाली पेट पानी पीने से इम्यूनिटी बढ़ती है।। यह शरीर के अंदर की गंदगी को साफ करके संतुलित करता है, जिससे आपकी रोग प्रतिरोधक क्षमता  मजबूत होती है।

तांबे के बर्तन में पानी पीने के फायदे क्या हैं? 

तांबे में ‘ओलिगोडायनेमिक’ नामक गुण होता है, जो बैक्टीरिया को मारने में मदद करता है। यदि आप रात को तांबे के बर्तन में पानी भरकर रखते हैं, तो पूरी तरह से शुद्ध रहता है।
तांबे का पानी पाचन तंत्र को बेहतर बनाने और थायरॉइड ग्रंथि के कार्य को संतुलित करने में सहायक माना जाता है।
तांबे के बर्तन  में  एंटी-इंफ्लेमेटरी  गुण होते हैं। जो जोड़ों के दर्द में राहत दे सकते हैं।

इस आर्टिकल में बताई विधियां, तरीके और दावे अलग-अलग जानकारियों पर आधारित हैं।  BPS NEWS आर्टिकल में दी गई जानकारी के सही होने का दावा नहीं करता है। किसी भी उपचार और सुझाव को अप्लाई करने से पहले डॉक्टर या एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Breaking News
वंदे मारतम् के अपमान पर नहीं थम रहा बवाल, अब सोनिया गांधी, राहुल और खरगे के खिलाफ मुंबई पुलिस स्टेशन में दर्ज कराई शिकायत | उज्जैन के नागचंद्रेश्वर मंदिर में भगदड़ जैसे हालत, दर्शन के लिए लगी लाइन में करंट की अफवाह पर मची अफरा-तफरी; कई श्रद्धालु घायल | बहुविवाह पर CM हिमंता का सख्त एक्शन, कहा - जिन कर्मचारियों ने पहली पत्नी के रहते दूसरी शादी की, उनकी सैलरी में होगी 20% कटौती | पश्चिम बंगाल के होटल में भीषण अग्निकांड में 8 लोगों की मौत पर PM ने जताया शोक, कहा- जान गंवाने की खबर सुनकर अत्यंत दुखी हूं, अपनों को खोने वालों के प्रति अपनी संवेदनाएं व्यक्त की हैं, घायल जल्द स्वस्थ हों
Advertisement ×