गुजरात का स्पेशल ढोकला बनाएं घर पर….. आएगा स्वाद और नहीं बढ़ेगा वजन

अलग-अलग तरह का खाना हम सभी को खाना पसंद होता है। वहीं गजराती स्नैक्स का नाम तो देश नहीं, बल्कि दुनियाभर में काफी मशहूर होता है। ऐसे में गुजरात का ढोकला एक ऐसा स्नैक है जिसे बच्चे, बड़े और बुजुर्ग सभी बड़े चाव से खाते हैं। यह हल्का, फूला-फूला और बेहद सॉफ्ट होता है। खास बात यह है कि इसे स्टीम करके बनाया जाता है, इसलिए यह तेल में तले हुए स्नैक्स की तुलना में ज्यादा हेल्दी होता है और वजन भी नहीं बढ़ाता है। तो चलिए आज हम आपको बताने वाले हैं इसे बनाने के लिए आसान रेसिपी-

ढोकला क्यों है हेल्दी?

  • यह भाप में पकाया जाता है, इसलिए इसमें कम तेल लगता है।
  • बेसन प्रोटीन और फाइबर से भरपूर होता है।
  • पचाने में हल्का और पेट के लिए अच्छा होता है।
  • डायट करने वालों के लिए बेहतरीन ऑप्शन होता है।

ढोकला बनाने के लिए सामग्री

बैटर के लिए:

  • 1 कप बेसन
  • 1/2 कप दही
  • पानी जरूरत अनुसार
  • 1/4 छोटा चम्मच हल्दी
  • नमक स्वाद अनुसार
  • 1 छोटा चम्मच ईनो
  • 1 छोटा चम्मच चीनी

तड़के के लिए:

  • 1 छोटा चम्मच तेल
  • 1/2 छोटा चम्मच राई
  • 2 (कटी हुई) हरी मिर्च
  • 6-7 करी पत्ता
  • 2-3 बड़े चम्मच पानी

ढोकला बनाने की आसान विधि

  • एक बाउल में बेसन, दही, हल्दी, नमक और थोड़ा पानी मिलाकर चिकना बैटर बना लें। ध्यान रखें कि घोल न ज्यादा पतला हो और न ज्यादा गाढ़ा। इसे 10-15 मिनट के लिए ढककर रख दें।
  • कुकर या कढ़ाही में पानी डालकर गरम करें। ढोकला बनाने वाले बर्तन में हल्का तेल लगाकर ग्रीस कर लें।
  • अब बैटर में ईनो डालें और हल्के हाथ से मिलाएं। इसके बाद तुरंत मिश्रण को ग्रीस किए हुए बर्तन में डाल दें।
  • बर्तन को कुकर या स्टीमर में रखकर बिना सीटी लगाए 15-20 मिनट तक ढोकला पकाएं। टूथपिक डालकर चेक करें, अगर वह साफ निकले तो ढोकला तैयार है।

तड़का लगाने की विधि

एक पैन में तेल गरम करें। उसमें राई, करी पत्ता और हरी मिर्च डालें। जब राई चटकने लगे तो इसमें पानी और नींबू का रस डाल दें। यह तड़का ढोकले के ऊपर डाल दें ताकि वह सॉफ्ट और जूसी बना रहे।

परोसने का तरीका

ढोकले को चौकोर टुकड़ों में काटें और हरी चटनी या मीठी इमली की चटनी के साथ परोसें। ऊपर से हरा धनिया डाल सकते हैं।

अन्य हेल्दी टिप्स

  • दही की जगह छाछ का उपयोग कर सकते हैं।
  • तेल की मात्रा कम रखें।
  • सफेद चीनी की जगह गुड़ या शहद का प्रयोग करें।

दिल से हल्का और पेट के लिए सही, ढोकला हेल्दी स्नैक का सबसे स्वादिष्ट साथी है। इसे नाश्ते में या शाम की चाय के साथ जरूर ट्राई करें और घर वालों को दें हेल्दी ट्रीट।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Breaking News
पटना में JDU की मीटिंग के बाद बड़ा ऐलान, नीतीश कुमार फिर बने राष्ट्रीय अध्यक्ष; बिहार प्रदेश अध्यक्ष के नाम पर भी लगी मुहर | नेतन्याहू बने ट्रंप के गले की फांस! होर्मुज बंद के बाद और अब ईरान ने फिर दिखाई आंख, बोला- लेबनान हमला रोको या भूल जाओ समझौता | NEET UG 2026 Re Exam: कड़ी सुरक्षा में एग्जाम संपन्न, कई सवालों ने छुड़ाए 22 लाख छात्रों के पसीने | 'हिजबुल्लाह को गड़बड़ी करने से तुरंत रोकना, नहीं तो ईरान में तबाही मचा देंगे', डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान को दी सीधी धमकी
Advertisement ×