मिशन शक्ति 5.0 के तहत 11 पिंक ऑटो रिक्शा परमिट पर आवेदन आमंत्रित…. इच्छुक महिलाये करें आवेदन

कानपुर। महिला सशक्तीकरण और मिशन शक्ति 5.0 अभियान के तहत महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने और उनकी सुरक्षित यात्रा व्यवस्था सुनिश्चित करने के उद्देश्य से पिंक ऑटो रिक्शा सेवा की शुरुआत की जा रही है। सम्भागीय परिवहन अधिकारी राकेन्द्र कुमार सिंह ने बताया कि सम्भागीय परिवहन प्राधिकरण कानपुर की 8 अक्टूबर 2025 को हुई बैठक में उपलब्ध 11 रिक्तियों पर पिंक ऑटो रिक्शा परमिट स्वीकृत किए जाने का निर्णय लिया गया था। इसी क्रम में अब इच्छुक महिला आवेदिकाओं से आवेदन आमंत्रित किए गए हैं।
इच्छुक महिलाएं किसी भी कार्यदिवस में निर्धारित प्रपत्र एसआर–21 पर पासपोर्ट साइज फोटो, पते के दो प्रमाण पत्र, कम से कम एक वर्ष पुराना हल्का मोटर वाहन ड्राइविंग लाइसेंस और शपथ पत्र संलग्न कर 20 दिसंबर 2025 तक परमिट अनुभाग में आवेदन कर सकती हैं। पिंक ऑटो रिक्शा संचालन के लिए न्यूनतम एक वर्ष पुराना एलएमवी लाइसेंस होना अनिवार्य होगा। चयन के बाद आवेदिका को मॉडल ड्राइविंग ट्रेनिंग एंड रिसर्च इंस्टीट्यूट, विकास नगर से व्यावसायिक वाहन संचालन का प्रशिक्षण भी लेना होगा, जिसमें यातायात नियमों, संकेतों और सड़क सुरक्षा की जानकारी दी जाएगी।
स्वीकृति के उपरांत आवेदिका द्वारा नया सीएनजी ऑटो रिक्शा खरीदा जाएगा और उसे पिंक रंग में रंगवाना अनिवार्य होगा। इस ऑटो में केवल महिलाएं और उनके साथ उनके परिजन ही यात्रा कर सकेंगे। पिंक ऑटो रिक्शा संचालन की इच्छुक महिला को प्रारंभिक स्तर पर सम्भागीय परिवहन अधिकारी के समक्ष लेटर ऑफ इंटरेस्ट प्रस्तुत करते हुए प्रशिक्षण प्राप्त करने की सहमति देनी होगी।
स्वीकृति पत्र के आधार पर ही अधिकृत डीलर द्वारा पिंक रंग में ऑटो उपलब्ध कराया जाएगा और पंजीयन की प्रक्रिया पूरी की जाएगी। वाहन को पिंक रंग में रंगवाकर वैध दस्तावेजों और पते के प्रमाण सहित सम्भागीय परिवहन कार्यालय में निरीक्षण के लिए प्रस्तुत करना होगा। निर्धारित शुल्क जमा होने के बाद ही परमिट जारी किया जाएगा।
इस योजना के अंतर्गत स्वीकृत ऑटो रिक्शा परमिट पूरी तरह अहस्तांतरणीय होगा। किसी कारणवश परमिट निरस्त होने की स्थिति में उसे रिक्त नहीं माना जाएगा और उसके स्थान पर किसी अन्य को नया परमिट नहीं दिया जाएगा। सभी प्राप्त आवेदनों को स्क्रीनिंग समिति के समक्ष प्रस्तुत किया जाएगा। समिति की रिपोर्ट पर प्राधिकरण की आगामी बैठक में विचार कर अंतिम निर्णय लिया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Breaking News
लखनऊ में रेलवे सिग्नल बॉक्स को उड़ाने की साजिश रचने वाला हैंडलर शाकिब गिरफ्तार, PAK में बैठे ISI आका करते थे फंडिंग | रात रात भर बमबारी से परेशान हुए ईरानी, जान बचाने के लिए सरहदें पार करने की होड़, सीमाओं पर बिठाया गया सख्त पहरा | होर्मुज संकट के बीच भारत की बड़ी जीत! 46,000 मीट्रिक टन LPG लेकर 'ग्रीन सांववी' सुरक्षित रवाना | PM Modi की Congress को सख्त चेतावनी, West Asia पर बेतुके बयान बंद करें, Politics से पहले सुरक्षा
Advertisement ×