एसडीएम की अध्यक्षता में एसआईआर के संबंध में एक बैठक की गई आयोजित

कानपुर। महाराजपुर विधानसभा क्षेत्र में विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान (एसआईआर) के संबंध में नर्वल तहसील में एक बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता एसडीएम एवं निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी महाराजपुर विवेक कुमार मिश्रा ने की, जिसमें  मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों ने प्रतिभाग किया।
बैठक के दौरान उपस्थित प्रतिनिधियों को एसआईआर के अंतर्गत अब तक की अद्यतन प्रगति से अवगत कराया गया। उन्हें बताया गया कि अभियान के तहत स्थानांतरित, मृतक, दोहरे तथा अनुपस्थित मतदाताओं के चिन्हीकरण का कार्य प्राथमिकता पर किया जा रहा है। अब तक प्राप्त सूचनाओं के आधार पर ऐसे मतदाताओं की सूचियां सभी प्रतिनिधियों को उपलब्ध कराई गईं और उनसे अनुरोध किया गया कि वे मतदाताओं की मैपिंग तथा चिन्हीकरण में आवश्यक सहयोग प्रदान करें।
बैठक में यह भी स्पष्ट किया गया कि मतदाता सूची को शुद्ध, त्रुटिरहित और अद्यतन बनाने के लिए प्रशासन और राजनीतिक दलों के बीच समन्वय अत्यंत आवश्यक है। इस क्रम में सभी दलों के प्रतिनिधियों ने विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान के अंतर्गत बीएलओ द्वारा किए जा रहे कार्यों पर संतोष व्यक्त किया और अभियान को सफल बनाने में सहयोग का आश्वासन दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Breaking News
Meta को मोदी सरकार ने दिया झटका, इंस्टाग्राम विज्ञापन में चाइल्ड सेक्सुअल अब्यूज को बढ़ावा देने वाले कंटेंट दिखाए जाने के आरोपों पर किया तलब | राहुल गांधी ऐसे धृतराष्ट्र हैं, जिन्होंने कई दुर्योधन पैदा किए, जीतू पटवारी लेनदेन... कांग्रेस नेता राकेश यादव ने दिया इस्तीफा, किया बड़ा धमाका | 20 सालों के बाद राबड़ी देवी ने खाली किया 10 सर्कुलर रोड बंगला, नए आवास में हुईं शिफ्ट | E-Rickshaw को बीच सड़क रोकने वाले 3 खतरनाक Apps पर सरकार का Action, तुरंत Block करने का आदेश
Advertisement ×