मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से कानपुर जिलाधिकारी ने की शिष्टाचार भेंट

  • ताड़पत्र पर उकेरी गई मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम की स्तुति की भेंट
कानपुर। जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह ने लखनऊ में माननीय मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से शिष्टाचार भेंट की। इस अवसर पर उन्होंने कानपुर नगर के प्रसिद्ध कैलीग्राफर विजय वर्मा द्वारा ताड़पत्र पर उकेरी गई मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम की स्तुति माननीय मुख्यमंत्री को भेंट की। ताड़पत्र पर अंकित यह कलाकृति भारतीय परंपरागत लिपि-कला और सांस्कृतिक विरासत का सुंदर उदाहरण है।
शिष्टाचार भेंट के दौरान जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह ने मुख्यमंत्री को जनपद कानपुर नगर में संचालित विभिन्न विकास परियोजनाओं की प्रगति से भी अवगत कराया। उन्होंने विभिन्न नवोन्मेषी पहलों, आधारभूत संरचना तथा जनकल्याणकारी योजनाओं से जुड़े प्रमुख बिंदुओं की जानकारी साझा की। मुख्यमंत्री ने जनपद में चल रहे विकास कार्यों की सराहना करते हुए उन्हें निर्धारित समय-सीमा में प्रभावी ढंग से आगे बढ़ाने के निर्देश दिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Breaking News
Meta को मोदी सरकार ने दिया झटका, इंस्टाग्राम विज्ञापन में चाइल्ड सेक्सुअल अब्यूज को बढ़ावा देने वाले कंटेंट दिखाए जाने के आरोपों पर किया तलब | राहुल गांधी ऐसे धृतराष्ट्र हैं, जिन्होंने कई दुर्योधन पैदा किए, जीतू पटवारी लेनदेन... कांग्रेस नेता राकेश यादव ने दिया इस्तीफा, किया बड़ा धमाका | 20 सालों के बाद राबड़ी देवी ने खाली किया 10 सर्कुलर रोड बंगला, नए आवास में हुईं शिफ्ट | E-Rickshaw को बीच सड़क रोकने वाले 3 खतरनाक Apps पर सरकार का Action, तुरंत Block करने का आदेश
Advertisement ×