सर्दियों के मौसम में मीठा खाने का है मन….. स्वाद और सेहत से भरपूर घर पर बनाएं गुड़ की टेस्टी, हेल्दी खीर

सर्दियों के मौसम में मीठा खाने का तो बहुत मन करता है। इस मौसम में चीनी की जगह अगर गुड़ की चीजें खाने को मिल जाएं तो मजा ही आ जाता है। ऐसे में अगर आप स्वाद और सेहत दोनों का सही बैलेंस बनाना चाहते हैं, तो गुड़ की खीर एक बेहतरीन ऑप्शन हो सकती है। गुड़ न सिर्फ खीर को गहरा कैरेमलाइज्ड स्वाद देता है, बल्कि शरीर को अंदर से गर्म रखने में भी मदद करता है। यही वजह है कि सर्दियों में गुड़ से बनी मिठाइयों को ज्यादा पसंद किया जाता है। आज हम आपको गुड़ की खीर की आसान रेसिपी बताएंगे, जिसे आप आसानी से अपने घर में तैयार कर सकते हैं।

सर्दियों में गुड़ खाने के फायदे

सर्दियों में गुड़ खाने के कई फायदे होते हैं। इसकी तासीर गर्म होती है, जिससे ठंड से राहत मिलती है। इसके अलावा गुड़ में आयरन और मिनरल्स भरपूर मिलते हैं, जो इम्युनिटी को मजबूत बनाने में मदद करता है। गुड़ से बनी खीर न सिर्फ स्वाद में लाजवाब होती है, बल्कि यह बाकी की खीर के मुकाबले ज्यादा हेल्दी भी मानी जाती है।

गुड़ खीर बनाने की समाग्री

गुड़ की खीर बनाने के लिए ज्यादा चीजों की जरूरत नहीं होती।

  • दूध- 1 लीटर
  • चावल- 1/4 कप (1 घंटे पहले भिगोए हुए)
  • गुड़- 1/2 कप या स्वादानुसार (कद्दूकस किया हुआ)
  • घी- 1 छोटा चम्मच
  • इलायची पाउडर- 1/2 छोटा चम्मच
  • बादाम, काजू, किशमिश- कटे हुए
  • केसर के धागे- स्वाद और खुशबू के लिए

घर पर कैसे बनाएं गुड़ की खीर?

  1. सबसे पहले एक भगोने में घी गरम करें और उसमें भीगे हुए चावल डालकर हल्का भून लें।
  2. इसके बाद इसमें दूध डालें और तेज आंच पर एक उबाल आने दें। उबाल आने के बाद गैस धीमी कर दें और खीर को धीरे-धीरे पकने दें।
  3. जब चावल पूरी तरह पक जाएं और दूध गाढ़ा होकर आधा रह जाए, तब इसमें कटे हुए मेवे और इलायची पाउडर डाल दें।
  4. अब गैस बंद करें और खीर को आंच से उतार लें। 5 से 10 मिनट ठंडा होने दें, फिर इसमें कद्दूकस किया हुआ गुड़ डालकर अच्छे से मिला लें।
  5. कुछ ही देर में गुड़ पिघल जाएगा और खीर को खूबसूरत रंग और शानदार स्वाद मिल जाएगा।
  6. खीर को बाउल में निकाल लें, फिर इसके ऊपर से मेवे या थोड़े से गुड़ के टुकड़ों से सजाकर, इसका स्वाद लें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Breaking News
लखनऊ में रेलवे सिग्नल बॉक्स को उड़ाने की साजिश रचने वाला हैंडलर शाकिब गिरफ्तार, PAK में बैठे ISI आका करते थे फंडिंग | रात रात भर बमबारी से परेशान हुए ईरानी, जान बचाने के लिए सरहदें पार करने की होड़, सीमाओं पर बिठाया गया सख्त पहरा | होर्मुज संकट के बीच भारत की बड़ी जीत! 46,000 मीट्रिक टन LPG लेकर 'ग्रीन सांववी' सुरक्षित रवाना | PM Modi की Congress को सख्त चेतावनी, West Asia पर बेतुके बयान बंद करें, Politics से पहले सुरक्षा
Advertisement ×