मुख्य विकास अधिकारी द्वारा प्राथमिक विद्यालय तुलसियापुर एवं आर०आर०सी० सेंटर परसौली का किया गया निरीक्षण

कानपुर। मुख्य विकास अधिकारी कानपुर द्वारा विकासखण्ड बिधनू के अन्तर्गत ग्राम पंचायत परसौली में संचालित प्राथमिक विद्यालय तुलसियापुर एवं आर०आर०सी० सेंटर परसौली का निरीक्षण किया गया।
प्राथमिक विद्यालय तुलसियापुर प्रधानाध्यापक द्वारा अवगत कराया गया कि इस विद्यालय मेंशैक्षिक सत्र 2025-26 में पंजीकृत 98 छात्र-छात्राओं में से 85 छात्र-छात्राओं को डी०बी०टी० के माध्यम सेयूनीफार्म कय किये जाने हेतु धनराशि प्रेषित की गई है। निर्देश दिये गये कि अवशेष पंजीकृत समस्त छात्र-छात्राओं कों ड्रेस कोड के अनुसार यूनीफार्म कय किये जाने हेतु शत-प्रतिशत धनराशि डी०बी०टी० के माध्यम से प्राप्त कराये जाने हेतु आवश्यक कार्यवाही सुनिश्चित करें। प्रधानाध्यापक द्वारा अवगत कराया गया कि शीतऋतु के दृष्टिगत विद्यालय में छात्रा-छात्राओं को बैठने हेतु फर्नीचर की पर्याप्त व्यवस्था नहीं है, जिसके हेतु सम्बन्धित ग्राम प्रधान को निर्देश दिये गये कि पंजीकृत छात्र संख्या के आधार पर फर्नीचर की व्यवस्था सुनिश्चित कराएं। निरीक्षण के समय पाया गया कि विद्यालय में कुल 05 कक्षाएं संचालित होती है जिसमें एक ही कक्ष में 02 कक्षाओं का संचालन किया जा रहा है जिससे बच्चो के शिक्षण कार्य में असुविधा हो रही है। इस सम्बन्ध में प्रधानाध्यापक द्वारा अवगत कराया गया कि अतिरिक्त कक्षों के निर्माण हेतु प्रस्ताव जिला बेसिक शिक्षा कार्यालय को प्रेषित किया गया है किन्तु अभी तक कोई कार्यवाही नहीं हुई है। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी को निर्देश दिए गए कि अतिरिक्त 02 कक्षों के निर्माण कार्य कराये जाने हेतु नियमानुसार आवश्यक कार्यवाही सुनिश्चित करें।
ग्राम पंचायत परसौली विकासखण्ड बिधनू में संचालित आर०आर०सी० सेंटर के निरीक्षण के समय आर०आर०सी० सेंटर में एकत्र किये गये कूड़े का एकत्र किये जाने हेतु वर्गीकृत ब्लॉक्स का निर्माण कार्य पूर्ण पाया गया। सम्बन्धित ग्राम प्रधान द्वारा अवगत कराया गया कि आर०आर०सी० सेंटर में ग्राम के लगभग 150 घरों से कूड़े का उठान किया जा रहा है जिसके हेतु ग्रामवासियों द्वारा निर्धारित शुल्क भी माहवार दिया जा रहा है, किन्तु ग्राम पंचायत में पर्याप्त बजट न होने के कारण कूड़े के उठान हेतु ई-रिक्शा का कय नहीं किया जा पा रहा है। ग्राम प्रधान को निर्देशित किया गया कि आर०आर०सी सेंटर का सुचारू रूप से संचालित किये जाने हेतु ई-रिक्शा का कय किया जाये जिससे अधिक से अधिक घरों से कूड़े का उठान सुनिश्चित किया जा सकें। निरीक्षण के समय पाया गया कि ग्रामवासियों द्वारा आर०आर०सी० सेंटर के बाहर गोबर इकट्ठा किया गया है, जबकि आर०आर०सी सेंटर में वर्मी कम्पोस्ट ब्लॉक्स का निर्माण कराया गया है। ग्राम प्रधान को निर्देशित किया गया कि ग्रामवासियों को गोबर आदि का निस्तारण निर्मित वर्मी कम्पोस्ट ब्लॉक्स में करने हेतु जागरूक करें जिससे वर्मी कम्पोस्ट खाद को कृषि योग्य भूमि में प्रयोग किया जा सकें। निरीक्षण के समय खाद हेतु निर्मित किये गये गढ्ढे क्षतिग्रस्त पाये गये। सहायक विकास अधिकारी (पं०) को निर्देश दिये गये कि क्षतिग्रस्त खाद के गढ्‌ढों का मरम्मत कराते हुए खाद निर्माण में प्रयोग में लाया जाना सुनिश्चित करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Breaking News
स्ट्रेट ऑफ होर्मुज पर फिर बढ़ा तनाव, ओमान तट पर जहाज पर हमला, 11 भारतीय समेत 12 लोग घायल; विदेश मंत्रालय ने जताई कड़ी आपत्ति | अब हमारी निगाह 3 पर नहीं 403 पर', अखिलेश ने तीसरा कैंडिडेट नहीं उतारने के दिए संकेत तो राजभर बोले- हो गया टांय-टांय फिस्स ... Mizoram में Codeine Syrup की अवैध बिक्री पर सख्ती, रद्द होंगे Drug License |      लखनऊ में चौधरी चरण सिंह एयरपोर्ट के लेबर रूम में लगी भीषण आग, ऊंची लपटों के साथ आसमान में छाया काले धुएं का गुब्बार .... Rejinagar Bypoll में नियमों के उल्लंघन पर AJUP विधायक हुमायूं कबीर अरेस्ट | 'किसी खानदान में जन्म लेने भर से आप प्रधानमंत्री नहीं बन सकते, जनादेश प्राप्त करना है तो सेवा कीजिए...', राहुल गांधी पर किरेन रिजिजू का हमला
Advertisement ×