सभी जनपदवासी कोहरे और शीतलहर के मद्देनजर बरते सावधानी : जिलाधिकारी

कानपुर। जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह ने घने कोहरे, शीत दिवस और अति शीत दिवस की परिस्थितियों को देखते हुए जनपदवासियों से विशेष सतर्कता बरतने की अपील की है। उन्होंने कहा कि कोहरे के कारण वाहन चलाने में कठिनाई उत्पन्न हो जाती है और सड़क दुर्घटनाओं की संभावना बढ़ जाती है। साथ ही दृश्यता कम होने से हवाई अड्डों पर विमान संचालन भी प्रभावित हो सकता है। ऐसे मौसम में वाहन चलाते समय अत्यधिक सावधानी आवश्यक है।
जिलाधिकारी ने बताया कि घने कोहरे में मौजूद सूक्ष्म कण और प्रदूषक तत्व फेफड़ों में जमा होकर उनकी कार्यक्षमता को प्रभावित करते हैं, जिससे घरघराहट, खांसी और सांस लेने में तकलीफ जैसी समस्याएं बढ़ सकती हैं। इसके अलावा आंखों की झिल्लियों में जलन, लालिमा और सूजन की शिकायत भी सामने आ सकती है। ऐसे में विशेषकर बुजुर्गों, बच्चों और श्वसन संबंधी रोगों से पीड़ित व्यक्तियों को अतिरिक्त सतर्क रहने की आवश्यकता है।
उन्होंने नागरिकों से अपील की कि वाहन चलाते समय फॉग लाइट का प्रयोग करें और अनावश्यक यात्रा से बचें। यदि यात्रा आवश्यक हो तो हवाई सेवा, रेलवे या राज्य परिवहन से संपर्क कर समय की जानकारी प्राप्त करें। बिना अत्यावश्यक कारण घर से बाहर न निकलें और बाहर निकलते समय चेहरे को ढककर रखें।
जिलाधिकारी ने कहा कि शीत दिवस और अत्यधिक ठंड के दौरान फ्लू जैसी बीमारियों का खतरा बढ़ जाता है। शरीर में कंपकंपी को नजरअंदाज न करें, क्योंकि यह शरीर के अत्यधिक गर्मी खोने का प्रारंभिक संकेत है। ठंड के कारण बिजली की खपत बढ़ने से विद्युत आपूर्ति पर भी दबाव पड़ सकता है, ऐसे में बिजली का विवेकपूर्ण उपयोग करें।
उन्होंने नागरिकों को सलाह दी कि ढीले-ढाले, हल्के वजन वाले गर्म ऊनी कपड़ों की कई परतें पहनें और बाहरी गतिविधियों को यथासंभव सीमित रखें। सिर, गर्दन, हाथ और पैरों की उंगलियों को अच्छी तरह ढककर रखें, क्योंकि शरीर की अधिकांश गर्मी इन्हीं अंगों से निकलती है। हीटर या अन्य ताप उपकरणों का उपयोग करते समय कमरे में हवा का पर्याप्त प्रवाह बनाए रखें, जिससे जहरीला धुआं सांस के माध्यम से शरीर में न जाए।
जिलाधिकारी ने विशेष रूप से चेतावनी दी कि अंगीठी या किसी भी प्रकार का ताप उपकरण बंद कमरे में न जलाएं, क्योंकि इससे दम घुटने और गंभीर दुर्घटना की आशंका रहती है। उन्होंने कहा कि जनपद प्रशासन पूरी तरह सतर्क है और ठंड से बचाव के लिए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जा रही हैं। किसी भी आपात स्थिति में नागरिक तत्काल प्रशासन या संबंधित विभाग से संपर्क करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Breaking News
स्ट्रेट ऑफ होर्मुज पर फिर बढ़ा तनाव, ओमान तट पर जहाज पर हमला, 11 भारतीय समेत 12 लोग घायल; विदेश मंत्रालय ने जताई कड़ी आपत्ति | अब हमारी निगाह 3 पर नहीं 403 पर', अखिलेश ने तीसरा कैंडिडेट नहीं उतारने के दिए संकेत तो राजभर बोले- हो गया टांय-टांय फिस्स ... Mizoram में Codeine Syrup की अवैध बिक्री पर सख्ती, रद्द होंगे Drug License |      लखनऊ में चौधरी चरण सिंह एयरपोर्ट के लेबर रूम में लगी भीषण आग, ऊंची लपटों के साथ आसमान में छाया काले धुएं का गुब्बार .... Rejinagar Bypoll में नियमों के उल्लंघन पर AJUP विधायक हुमायूं कबीर अरेस्ट | 'किसी खानदान में जन्म लेने भर से आप प्रधानमंत्री नहीं बन सकते, जनादेश प्राप्त करना है तो सेवा कीजिए...', राहुल गांधी पर किरेन रिजिजू का हमला
Advertisement ×