साउथ स्टार नानी स्टारर बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘द पैराडाइज’ का पोस्टर जारी…..!

एस एल वी सिनेमाज के बैनर तले निर्मित साउथ स्टार नानी स्टारर बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘द पैराडाइज’ का पोस्टर मेकर्स द्वारा जारी करते हुए, इस फिल्म की रिलीज़ डेट का ऐलान भी कर दिया है। 26 मार्च को बड़े पैमाने पर यह फिल्म सिनेमाघरों में रिलीज़ होने वाली है। यह फिल्म हिंदी, तेलुगु, तमिल, अंग्रेज़ी, स्पैनिश, बंगाली, कन्नड़ और मलयालम कुल आठ भाषाओं में दर्शकों तक पहुंचेगी। फिल्म की ग्लोबल सोच के तहत, खबर है कि मेकर्स ने हॉलीवुड स्टार रयान रेनॉल्ड्स से अंतरराष्ट्रीय मार्केट में  ‘द पैराडाइज़’ को प्रेज़ेंट करने के लिए बातचीत की है। दमदार निर्देशक, मजबूत स्टारकास्ट और अंतरराष्ट्रीय स्तर की प्लानिंग के साथ ‘द पैराडाइज़’ सिर्फ एक फिल्म नहीं, बल्कि एक बड़े सांस्कृतिक अनुभव की ओर बढ़ता कदम नजर आ रहा है।
दमदार निर्देशक, मजबूत स्टारकास्ट और अंतरराष्ट्रीय स्तर की प्लानिंग के साथ ‘द पैराडाइज़’ सिर्फ एक फिल्म नहीं, बल्कि एक बड़े सांस्कृतिक अनुभव की ओर बढ़ता कदम नजर आ रहा है। इस फिल्म का ओरिजिनल म्यूज़िक अनिरुद्ध रविचंदर ने तैयार किया है, जिसमें अनिरुद्ध और अर्जुन चांडी की आवाज़ें शामिल हैं। यह साउंडट्रैक शुरू से ही दर्शकों को रहस्यमय कहानी की दुनिया में ले जाता है और हर पल के असर को और बढ़ा देता है। उम्मीद की जा रही है कि म्यूज़िक, फिल्म के माहौल को काफी मजबूती प्रदान करेगा और पूरे सिनेमाई अनुभव को बेहद खास बना देने में कामयाब साबित होगा। फिल्म ‘दसारा’ की ज़बरदस्त कामयाबी के बाद निर्देशक श्रीकांत ओडेला और नेचुरल स्टार नानी एक बार फिर साथ आ रहे हैं फिल्म ‘द पैराडाइज़’ के साथ, जो इस वक्त देश की सबसे ज़्यादा इंतज़ार की जा रही फिल्मों में शामिल है। इस फिल्म को लेकर सिनेदर्शकों में जबरदस्त उत्साह बना हुआ है।
प्रस्तुति : काली दास पाण्डेय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Breaking News
आयुष्मान योजना में कोताही बरतने वाले अस्पतालों पर योगी सरकार का सख्त एक्शन, 61 सस्पेंड और 140 हॉस्पिटलों पर ₹8.53 करोड़ की पेनाल्टी | नेपाली नागरिक से शादी, मथुरा में मकान और फर्जी आधार-पैन कार्ड...भारत-नेपाल बॉर्डर पर घुसपैठ करते पकड़ी गई थाईलैंड की महिला, जांच में जुटी पुलिस | ऋषभ पंत ने टेस्ट में रचा इतिहास, सचिन-धोनी-विराट को पीछे छोड़ किया ये कारनामा, बने पहले भारतीय बल्लेबाज.... बिहार में बड़ा IPS फेरबदल: Siwan AK-47 विवाद पर SP हटाए गए, Bhojpur SP भी नपे | Maulana Razvi की मुसलमानों से अपील: PM Modi, CM Yogi को बुरा-भला न कहें, BJP को हराना हमारा काम नहीं.... महाराष्ट्र में Freedom of Religion Act लागू, अब जबरन Conversion पर होगी 7 साल की जेल
Advertisement ×