मीठा खाने का है मन…. दूध और पोहा से बनी मिठाई बनाएं घर पर…. भूल जाएंगे आप बाजार का स्वाद

अगर आपका भी मीठा खाने का मन करता है और आप कुछ नया, आसान और हेल्दी ट्राई करना चाहते हैं, तो दूध और पोहा से बनी मिठाई एक बेहतरीन ऑप्शन साबित हो सकता है। इसे बनाने में ज्यादा सामग्री भी नहीं लगती और स्वाद इतना लाजवाब होता है कि एक बार खाने के बाद बाजार की मिठाइयां याद ही नहीं आएंगी। बता दें कि इसे आप अचानक आए मेहमानों के लिए भी जल्दी से बना सकते हैं। तो चलिए जानते हैं दूध और पोहे से बनी टेस्टी मिठाई बनाने की आसान विधि-

दूध और पोहा की मिठाई बनाने के लिए जरूरी सामग्री

  • 1 कप मोटा पोहा
  • 1 लीटर दूध
  • आधा कप चीनी
  • आधा छोटा चम्मच इलायची पाउडर
  • 2 छोटे चम्मच घी
  • कटे हुए ड्राई फ्रूट्स (जैसे बादाम, काजू, किशमिश)
दूध और पोहा की मिठाई बनाने की आसान विधि
  • सबसे पहले पोहे को हल्का सा धोकर छान लें और 5 मिनट के लिए अलग रख दें ताकि वह थोड़ा नरम हो जाए।
  • एक भारी तले की कढ़ाही या पैन में दूध डालें और उसे उबाल लें। दूध को थोड़ा गाढ़ा होने दें।
  • अब उबलते दूध में नरम किया हुआ पोहा डालें और धीमी आंच पर पकाएं। बीच-बीच में चलाते रहें ताकि दूध तले में न लगे।
  • जब मिश्रण गाढ़ा होने लगे, तब उसमें चीनी और इलायची पाउडर डाल दें और अच्छे से मिलाएं।
  • अब घी में हल्के से ड्राई फ्रूट्स भूनकर मिश्रण में डाल दें और फिर से चलाएं।
  • जब मिश्रण कढ़ाही छोड़ने लगे और अच्छी तरह गाढ़ा हो जाए, तो गैस बंद कर दें।
  • लीजिए यह मिठाई खाने के लिए बिल्कुल तैयार है।Uploaded image

इस मिठाई को आप गर्मागर्म भी खा सकते हैं और ठंडा करके भी सर्व कर सकते हैं। ऊपर से थोड़े कटे ड्राई फ्रूट्स डाल दें, स्वाद और भी बढ़ जाएगा।

क्या है मिठाई की खासियत?

इस मिठाई को बनाना बेहद आसान है। साथ ही, यह कम से कम सामग्री में तैयार हो जाती है। बता दें कि मिठाई स्वाद में नरम और मलाईदार होती है। इसलिए खाने में स्वादिष्ट लगती है। बच्चों से लेकर बड़ों तक सभी को पसंद आती है।

दूध और पोहा से बनी यह मिठाई स्वाद के साथ-साथ सेहत का भी ध्यान रखती है। अगली बार जब कुछ मीठा बनाने का मन हो, तो बाजार जाने की बजाय इस आसान दूध और पोहे से बनी मिठाई को घर पर जरूर ट्राई कर सकते हैं। खाते ही आप बाजार की मिठाइयों का स्वाद भूल जाएंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Breaking News
'जम्मू-कश्मीर भारत का अहम हिस्सा, इस खूबसूरत जगह को देख कर रोमांचित हूं', CM उमर अब्दुल्ला से मुलाकात के बाद बोले अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर | कोलकाता होटल अग्निकांड में CM सुवेंदु अधिकारी का बड़ा एक्शन, जांच के लिए 5 सदस्यी SIT टीम का गठन, हादसे में 9 लोगों की मौत....... Gujarat के Bhavnagar में मिलावटी शराब पीने से 2 लोगों की मौत | सपा नेता आजम खान के ठिकानों पर सुबह-सुबह ED की रेड, दिल्ली-रामपुर टू सहारनपुर, 10 जगह एक साथ छापेमारी.... बार-बार समन के बावजूद गैर-हाजिरी: Mahua के खिलाफ Court ने जारी किया Arrest Warrant | दिल्ली के टिकरी कलां में CNG पंप पर ब्लास्ट, 3 की मौत 6 घायल; गैस रिफिलिंग के दौरान ट्रक में हुआ जोरदार धमाका... Swati Maliwal का बड़ा आरोप: Arvind Kejriwal ने Delhi-Punjab को बनाया भ्रष्टाचार का अड्डा
Advertisement ×