कृषकों की समृद्धि एवं आय दोगुनी करने को लेकर आयोजित की गयी समीक्षा बैठक

कानपुर कृषक समृद्धि आयोग के सदस्य कुलजीत सिंह की अध्यक्षता में जनपद स्तरीय एक महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया। बैठक को संबोधित करते हुए कुलजीत सिंह ने कहा कि उत्तर प्रदेश सरकार किसानों की आर्थिक स्थिति सुदृढ़ करने तथा उन्हें आत्मनिर्भर बनाने के लिए प्रतिबद्ध है। इसी उद्देश्य से कृषक समृद्धि योजना के अंतर्गत किसानों को 11 लाख रुपये तक का ऋण मात्र 3 से 5 प्रतिशत की न्यूनतम ब्याज दर पर उपलब्ध कराने की व्यवस्था की गई है, जिससे किसान आधुनिक तकनीक अपनाकर अपनी आय में वृद्धि कर सकें।
कुलजीत सिंह ने बताया कि सरकार का लक्ष्य केवल वित्तीय सहायता प्रदान करना ही नहीं, बल्कि कृषि एवं उससे जुड़े क्षेत्रों में सतत विकास सुनिश्चित करना है। बैठक में मत्स्य पालन से संबंधित समस्याओं पर विस्तार से चर्चा की गई, जिनका कुलजीत सिंह द्वारा गंभीरतापूर्वक संज्ञान लेते हुए संबंधित विभागों को शीघ्र कार्यवाही करने के निर्देश दिए गए तथा समस्याओं के समाधान हेतु हरसंभव सहयोग का आश्वासन दिया गया।
उन्होंने जनपद के किसानों की आय दोगुनी करने के लक्ष्य को ध्यान में रखते हुए कृषि, पशुपालन, सिंचाई/नलकूप, मत्स्य पालन एवं उद्यान विभाग से संबंधित सभी योजनाओं का किसानों के बीच व्यापक प्रचार-प्रसार सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। साथ ही, किसानों की शिकायतों एवं समस्याओं का समयबद्ध एवं त्वरित निराकरण किए जाने पर विशेष जोर दिया गया। कुलजीत सिंह ने अधिकारियों को आपसी समन्वय के साथ कार्य करते हुए योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित करने की भी सलाह दी।
बैठक में शिवम पाण्डेय, जिला कृषि अधिकारी प्राची पाण्डेय, जिला कृषि रक्षा अधिकारी सलीमुद्दीन, सहायक आयुक्त एवं सहायक निबंधक (सहकारिता) राकेश प्रभाकर, अपर जिला कृषि अधिकारी शिवम सहित मत्स्य एवं पशुपालन विभाग के अधिकारीगण उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Breaking News
'असली मुद्दों से ध्यान भटकाने की कोशिश', चिराग पासवान ने राहुल गांधी को लिया आड़े हाथ, कहा- कांग्रेस का शीर्ष नेतृत्व वंदे मातरम् पर सवालों से घिरा | 'कांग्रेस अभी भी 1937 की...,' BJP ने 'वंदे मातरम्' के सम्मान के लिए पारित किया 10 बिंदुओं वाला प्रस्ताव ..... Boarding Pass पर 1 सितंबर से मुहर लगना बंद होगा, विदेश यात्रा बनेगी आसान | 'आंदोलन करें, लेकिन इस बार सलवार में नहीं...', बाबा रामदेव को लेकर बृजभूषण सिंह ने कसा तंज, योग गुरु को दे डाला सुझाव . Patna में Lok Bhavan मार्च के दौरान पुलिस से भिड़े अभ्यर्थी, कई हिरासत में लिए गए | हैदराबाद में बड़ा हादसा: 7 मंजिल इमारत गिरने से 2 की मौत, मलबे में कई लोगों के फंसे होने की आशंका, रेस्क्यू जारी ..... Akhilesh Yadav ने ठुकराई Bulletproof Jacket, बोले- मिली तो पत्रकारों को दे दूंगा
Advertisement ×