कांग्रेस का धरना… साहिल को न्याय दो, FIR दर्ज करो के लगाए नारे

  • पवन गुप्ता बोले : साहिल को न्याय मिलने तक संघर्ष जारी रहेगा 
कानपुर। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष श्री राहुल गांधी जी द्वारा दिल्ली के संसद मार्ग थाने के बाहर पैलेट गन से घायल साहिल लोहबच की FIR दर्ज कराने की मांग को लेकर दिए जा रहे धरने के समर्थन में कानपुर महानगर कांग्रेस के कार्यकर्ता जिलाध्यक्ष पवन गुप्ता के नेतृत्व में कोतवाली थाने में धरने पर बैठ गए। जिलाध्यक्ष पवन गुप्ता ने कहा कि राहुल गांधी जी ने स्पष्ट किया है कि जब तक साहिल की FIR दर्ज नहीं होती, वे धरने से नहीं हटेंगे। कांग्रेसजन बाहर धरने पर बैठ कर रामधुन गाने लगे। जब शाम को राहुल गांधी के दबाव में FIR लिखी गई तब कानपुर के कांग्रेसजन भी कोतवाली से राहुल गांधी जिंदाबाद के नारे लगाते हुए चले गए।
कानपुर महानगर कांग्रेस के अध्यक्ष पवन गुप्ता के नेतृत्व में बड़ी संख्या में कांग्रेसजन कोतवाली पहुंचे और पुलिस से साहिल के मामले में FIR दर्ज करने की मांग को लेकर धरने पर बैठ गए। धरने के दौरान कांग्रेसजनों की एसीपी एवं थानाध्यक्ष से तीखी नोकझोंक हुई। कांग्रेस नेताओं का आरोप है कि शांतिपूर्ण ढंग से धरना दे रहे जिलाध्यक्ष पवन गुप्ता सहित सभी कांग्रेसजनों को पुलिस ने बलपूर्वक थाने के अंदर बैठा लिया। इसके बावजूद कांग्रेसजन पीछे नहीं हटे और थाने के भीतर ही रामधुन गाते हुए शांतिपूर्ण तरीके से अपना विरोध जारी रखा।
जिलाध्यक्ष पवन गुप्ता ने कहा कि “राहुल गांधी देश के एक पीड़ित युवा को न्याय दिलाने के लिए दिल्ली में पुलिस थाने के बाहर बैठे हैं। उसी न्याय की आवाज को मजबूत करने के लिए कानपुर कांग्रेस भी आज थाने में बैठी है। FIR दर्ज करना किसी पर एहसान नहीं, बल्कि पीड़ित को न्याय दिलाने की पहली कानूनी प्रक्रिया है।”
उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में शांतिपूर्ण ढंग से अपनी बात रखना हर नागरिक का अधिकार है। यदि पुलिस बल के दम पर कांग्रेस की आवाज दबाने की कोशिश की जाएगी तो कांग्रेसजन और मजबूती से लोकतांत्रिक तरीके से संघर्ष करेंगे। पवन गुप्ता ने कहा कि साहिल लोहबच को न्याय मिलने तक कांग्रेस का संघर्ष जारी रहेगा और राहुल गांधी की न्याय की लड़ाई में कानपुर कांग्रेस पूरी मजबूती के साथ उनके साथ खड़ी है।
कांग्रेसजनों ने इस दौरान “साहिल को न्याय दो”, “FIR दर्ज करो” के नारे लगाए और रामधुन गाते हुए अपना शांतिपूर्ण सत्याग्रह जारी रखा।राहुल जी के धरने खत्म की सूचना के बाद सब कांग्रेसजन छोड़ दिए गए।
पवन गुप्ता,हरप्रकाश अग्निहोत्री,राम शंकर राय,प्रमोद गुप्ता,राकेश साहू,सैमुअल लकी,काजी मलिकुल्लाह,विनय पांडे,इखलाख डेविड,राजेश सिंह,जावेद उस्मानी,राजकुमार वर्मा,शीलू श्रीवास्तव,कृपेश त्रिपाठी,संतोष पाठक,मुकेश कन्नौजिया,आसिफ इकबाल,अमित मिश्रा,विश्वनाथ जायसवाल,दुर्गा मिश्रा,शांतनु दीक्षित,देव राय,जितेंद्र ब्रह्म,चंद्रमणि मिश्रा,आशुतोष शुक्ला,जितेंद्र गिरी, मो इरफान,विनोद अवस्थी,सुमित पंत,मो अकील,सजल तिवारी,इस्लाम सिद्दीकी,उपेंद्र यादव,अर्पित मिश्रा आदि थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Breaking News
'असली मुद्दों से ध्यान भटकाने की कोशिश', चिराग पासवान ने राहुल गांधी को लिया आड़े हाथ, कहा- कांग्रेस का शीर्ष नेतृत्व वंदे मातरम् पर सवालों से घिरा | 'कांग्रेस अभी भी 1937 की...,' BJP ने 'वंदे मातरम्' के सम्मान के लिए पारित किया 10 बिंदुओं वाला प्रस्ताव ..... Boarding Pass पर 1 सितंबर से मुहर लगना बंद होगा, विदेश यात्रा बनेगी आसान | 'आंदोलन करें, लेकिन इस बार सलवार में नहीं...', बाबा रामदेव को लेकर बृजभूषण सिंह ने कसा तंज, योग गुरु को दे डाला सुझाव . Patna में Lok Bhavan मार्च के दौरान पुलिस से भिड़े अभ्यर्थी, कई हिरासत में लिए गए | हैदराबाद में बड़ा हादसा: 7 मंजिल इमारत गिरने से 2 की मौत, मलबे में कई लोगों के फंसे होने की आशंका, रेस्क्यू जारी ..... Akhilesh Yadav ने ठुकराई Bulletproof Jacket, बोले- मिली तो पत्रकारों को दे दूंगा
Advertisement ×