25 अगस्त को कानपुर में राज्य महिला आयोग की सदस्य करेंगी महिला जनसुनवाई

  • महिलाओं की समस्याओं की होगी सुनवाई, संबंधित विभागों की योजनाओं की भी होगी समीक्षा
कानपुर। उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की सदस्य पूनम द्विवेदी एवं अनिता गुप्ता द्वारा 25 अगस्त, 2026 को जनपद कानपुर नगर में महिला जनसुनवाई एवं समीक्षा बैठक आयोजित की जाएगी। महिला जनसुनवाई का आयोजन 25 अगस्त को प्रातः 11:00 बजे से सर्किट हाउस के सभागार में किया जाएगा। जनसुनवाई के दौरान महिलाओं से संबंधित समस्याओं एवं शिकायतों को सुना जाएगा तथा उनके त्वरित एवं प्रभावी निस्तारण के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए जाएंगे।
इस दौरान विभिन्न विभागों के अधिकारियों के साथ महिला कल्याण से संबंधित संचालित योजनाओं एवं कार्यक्रमों की समीक्षा भी की जाएगी। इसके साथ ही महिला एवं बाल पोषण से जुड़े विषयों पर जनजागरूकता बढ़ाने तथा महिलाओं के हित में संचालित योजनाओं का लाभ पात्र लाभार्थियों तक पहुंचाने के संबंध में भी आवश्यक दिशा-निर्देश दिए जाएंगे। जनपद की महिलाएं अपनी समस्याओं एवं शिकायतों के समाधान के लिए निर्धारित समय एवं स्थान पर आयोजित महिला जनसुनवाई में उपस्थित होकर अपनी शिकायत प्रस्तुत कर सकती हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Breaking News
स्ट्रेट ऑफ होर्मुज पर फिर बढ़ा तनाव, ओमान तट पर जहाज पर हमला, 11 भारतीय समेत 12 लोग घायल; विदेश मंत्रालय ने जताई कड़ी आपत्ति | अब हमारी निगाह 3 पर नहीं 403 पर', अखिलेश ने तीसरा कैंडिडेट नहीं उतारने के दिए संकेत तो राजभर बोले- हो गया टांय-टांय फिस्स ... Mizoram में Codeine Syrup की अवैध बिक्री पर सख्ती, रद्द होंगे Drug License |      लखनऊ में चौधरी चरण सिंह एयरपोर्ट के लेबर रूम में लगी भीषण आग, ऊंची लपटों के साथ आसमान में छाया काले धुएं का गुब्बार .... Rejinagar Bypoll में नियमों के उल्लंघन पर AJUP विधायक हुमायूं कबीर अरेस्ट | 'किसी खानदान में जन्म लेने भर से आप प्रधानमंत्री नहीं बन सकते, जनादेश प्राप्त करना है तो सेवा कीजिए...', राहुल गांधी पर किरेन रिजिजू का हमला
Advertisement ×