10 मिनट में घर पर बनाएं स्वादिस्ट कुरकुरी जलेबी…. फिर कभी नहीं खाएंगे बाजार की जलेबी

भारतीय मिठाइयों की बात हो और गरमा-गरम, रसीली जलेबी का जिक्र न हो, ऐसा तो मुमकिन ही नहीं है। अक्सर हमें लगता है कि हलवाई जैसी कुरकुरी और जालीदार जलेबी बनाना एक मुश्किल काम है, जिसमें घंटों का समय लग जाता है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि आप मात्र 10 मिनट में अपने किचन में बाजार से भी बेहतर जलेबी तैयार कर सकते हैं? हम आपको बताने जा रहे हैं ‘इंस्टेंट जलेबी’ बनाने की वो सीक्रेट रेसिपी, जिसे खाने के बाद आप बाहर की जलेबी लाना भूल जाएंगे।

जलेबी बनाने के लिए क्या सामग्री चाहिए? 

  • मैदा
  • दही
  • ईनो
  • घी/तेल
  • चीनी
  • पानी
  • केसर या फूड कलर
  • इलायची पाउडर
जलेबी किस तरह बनाएं? 

जलेबी बनाने से पहले चाशनी तैयार करना जरूरी है। एक बर्तन में 1.5 कप चीनी और 1 कप पानी डालकर गैस पर चढ़ाएं। इसमें इलायची पाउडर और केसर डालें। जब चाशनी चिपचिपी हो जाए तो गैस बंद कर दें। याद रखें, चाशनी गुनगुनी होनी चाहिए।

  • एक बाउल में मैदा और दही को अच्छे से मिलाएं। अब थोड़ा-थोड़ा पानी डालकर एक गाढ़ा लेकिन गिरने वाला घोल तैयार करें। ध्यान रहे कि घोल में गुठलियां न हों।
  • जब आप जलेबी तलने के लिए तैयार हों, तब घोल में ईनो या बेकिंग पाउडर डालें और हल्के हाथ से मिलाएं। इससे जलेबी तुरंत फूलेंगी और कुरकुरी बनेंगी।
  • एक पाइपिंग बैग या सॉस की बोतल में घोल भरें। एक चौड़ी कड़ाही में घी या तेल गरम करें। जब तेल मध्यम गरम हो जाए, तो गोल-गोल घुमाते हुए जलेबियां बनाएं। इन्हें दोनों तरफ से सुनहरा और कुरकुरा होने तक तलें।
  • तली हुई गरम जलेबियों को तुरंत चाशनी में डाल दें। इन्हें केवल 30-40 सेकंड तक चाशनी में रहने दें ताकि ये रस सोख लें, फिर बाहर निकाल लें।
  • जलेबी तलते समय आंच मध्यम होनी चाहिए। बहुत तेज आंच पर जलेबी जल जाएगी और धीमी आंच पर वह तेल सोख लेगी।
  • अगर चाशनी में गंदगी दिखे, तो उबलते समय एक चम्मच दूध डाल दें, गंदगी ऊपर आ जाएगी जिसे आप हटा सकते हैं।
  • अगर आप और ज्यादा कुरकुरी जलेबी चाहते हैं, तो घोल में एक चम्मच चावल का आटा मिला सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Breaking News
कॉकपिट खोला, हनुमान चालीसा पढ़ने लगा...PM मोदी से फोन पर बात कर कैप्‍टन स्मित ने सुनाई पूरी कहानी, को-पायलट ने की थी प्‍लेन क्रैश करने की कोशिश | क्या यही PDA है...राज्यसभा कैंडिडेट्स के नाम को लेकर सपा पर बरसीं मायावती, बोलीं- सांसद-विधायक परिवार और पूंजीपतियों से बनाती है |      इजरायल के बाद अब UAE ने भी Flydubai हमले को बताया 'टेररिस्ट एक्ट', 180 लोगों की जान बचाने वाले भारतीय पायलट स्मित मच्छार के जज्बे को किया सलाम | Gandhi Jayanti: बापू के आदर्शों से मजबूत भारत का निर्माण हो, बोलीं Mamata Banerjee ........... Lucknow में Gandhi Jayanti पर बोले CM Yogi, बापू और Shastri जी के आदर्शों से बनेगा विकसित भारत
Advertisement ×