कानपुर में दिव्यांगजनों के लिए खुले नौकरियों के द्वार… 12 फरवरी को लगेगा ‘रोजगार मेला’

  • योगी सरकार का बड़ा कदम, 12 फरवरी को लगेगा ‘रोजगार मेला’
  • 200 से अधिक अभ्यर्थियों को मिलेगा  नौकरी के लिए सीधा मौका
कानपुर। उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार प्रदेश के दिव्यांगजनों को समाज की मुख्यधारा से जोड़ने और उन्हें पूरी तरह आत्मनिर्भर बनाने के अपने संकल्प को ज़मीन पर उतार रही है। इसी कड़ी में, प्रदेश व्यापी ‘दिव्यांगजन रोजगार अभियान 2.0’ के तहत कानपुर नगर जिले में प्रशासन ने एक विशाल ब्लू प्रिंट तैयार किया है। आगामी 12 फरवरी 2026 को पांडु नगर स्थित जिला परियोजना प्रबंधन इकाई (कौशल विकास) के प्रांगण में एक विशेष रोजगार मेले का भव्य आयोजन किया जा रहा है।
इस मेले के लिए जिले भर के 200 से अधिक दिव्यांग अभ्यर्थियों को विशेष निर्देश जारी कर उपस्थित होने के लिए कहा गया है। शासन की मंशा है कि इस अभियान के माध्यम से दिव्यांगजनों को प्रतिष्ठित कंपनियों में स्थायी नौकरी और सम्मानजनक वेतन प्राप्त हो।
मल्टीनेशनल कंपनियों का लगेगा जमावड़ा
योगी सरकार के इस विशेष प्रयास का असर है कि देश की कई नामी कंपनियाँ इस मेले में सीधे हिस्सा लेने कानपुर आ रही हैं। इनमें प्रमुख रूप से शामिल हैं:
• ऑटोमोबाइल सेक्टर: टाटा मोटर्स और सैंडन विकास ग्रुप।
• आईटी और बीपीओ: कोजेंट ई-सर्विसेज लिमिटेड और साइफ्यूचर लिमिटेड।
• सर्विसेज और लॉजिस्टिक्स: कैनविन और असॉर्ट स्टाफिंग सर्विसेस लिमिटेड।
ये कंपनियाँ मैन्युफैक्चरिंग से लेकर आईटीईएस और लॉजिस्टिक्स जैसे आधुनिक क्षेत्रों में रोजगार के अवसर प्रदान करेंगी।
चयन के लिए ये है पात्रता
मेले में 18 से 35 वर्ष के 12वीं पास, ITI, डिप्लोमा या स्नातक अभ्यर्थी भाग ले सकते हैं। चयन की प्रक्रिया में काउंसलिंग, दस्तावेजों का सत्यापन और कंपनियों के प्रतिनिधियों के साथ सीधा साक्षात्कार होगा। रोजगार संगम पोर्टल पर पहले से पंजीकृत युवाओं को प्राथमिकता दी जाएगी।
लक्ष्य और चयन प्रक्रिया
जिला प्रशासन ने इस विशेष मेले के माध्यम से कम से कम 50 पात्र उम्मीदवारों की तत्काल नियुक्ति का लक्ष्य रखा है। मेले में पहुँचने वाले अभ्यर्थियों की सबसे पहले विशेषज्ञ काउंसलर्स द्वारा काउंसलिंग की जाएगी, जिसके बाद उनके दस्तावेजों का सत्यापन होगा। इसके बाद कंपनियों के एचआर प्रतिनिधि सीधे साक्षात्कार के माध्यम से अभ्यर्थियों की प्रतिभा को परखेंगे।
इस अभियान की सफलता के लिए योगी सरकार ने ज़िलाधिकारियों को विशेष निर्देश दिए हैं। प्रदेश के जो शीर्ष 5 जिले इस अभियान में उत्कृष्ट प्रदर्शन करेंगे, उनके जिलाधिकारी और उनकी टीम को मुख्यमंत्री द्वारा प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया जाएगा।
“हम सुनिश्चित कर रहे हैं कि हमारे दिव्यांग भाई-बहनों को सम्मानजनक और स्थायी रोजगार मिले।12 फरवरी को होने वाला यह रोजगार मेला उनके हुनर और हौसले को बड़ी कंपनियों की उम्मीदों से जोड़ने का एक सेतु बनेगा। जिला प्रशासन पूरी पारदर्शिता और संवेदनशीलता के साथ यह तय कर रहा है कि एक भी पात्र अभ्यर्थी अपनी शारीरिक बाधाओं के कारण पीछे न छूटे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Breaking News
'ईरान युद्ध के बीच पाकिस्तान 'कुछ भी' कर सकता है', राजनाथ सिंह ने किया सतर्क तो ख्वाजा आसिफ को लगी मिर्ची | Assam Election में Yogi Adityanath की हुंकार, एक-एक घुसपैठिए को बाहर निकालेगी NDA सरकार | महिला आरक्षण बिल पर Kiren Rijiju का बड़ा ऐलान, 16 April को बुलाया गया संसद का Special Session | PM Modi को धन्यवाद देकर बोले Chirag Paswan, उम्मीद है विपक्ष भी Nari Shakti Bill का साथ देगा
Advertisement ×