अब आप बगैर दवा के भी कंट्रोल कर सकते है हाई ब्लड प्रेशर…. बस अपनाए यह तरीका

अगर आपका ब्लड प्रेशर अक्सर बढ़ा रहता है, तो हर बार दवा लेना ही सिर्फ एक उपाय नहीं होता है। अपनी लाइफस्टाइल को बदलकर नए तरह से जीने का रास्ता अपनाकर भी बीपी को काफी हद तक कंट्रोल किया जा सकता है। इसके साथ ही कई मामलों में दवाओं की जरूरत को टाला या कम किया जा सकता है। कुछ आसान आदतें अपनाकर घर पर ही ब्लड प्रेशर को कंट्रोल किया जा सकता है। आइए आपको बताते हैं कि इसे आप कैसे कंट्रोल कर सकते हैं।

वजन घटाएं

जैसे-जैसे शरीर का वजन बढ़ता है, वैसे-वैसे ब्लड प्रेशर बढ़ने का खतरा भी बढ़ जाता है। ज्यादा वजन से स्लीप एपनिया जैसी दिक्कतें भी हो सकती हैं, जो बीपी को और अनबैलेंस कर देती हैं। थोड़ी मात्रा में वजन कम करने से भी ब्लड प्रेशर में पॉजिटिव बदलाव देखने को मिल सकते हैं। खासतौर पर पेट के आसपास जमी चर्बी हाई बीपी का बड़ा कारण बन सकती है, इसलिए कमर की माप पर ध्यान देना बेहद जरूरी होता है।

रोजाना एक्सरसाइज

हर दिन कम से कम 30 मिनट की हल्की एक्सरसाइज करना, इसके साथ तेज चलना, साइकिल चलाना, डांस करने से भी ब्लड प्रेशर को कम करने में मदद मिलती है। रोजाना एक्सरसाइज करने से सिर्फ बढ़ा हुआ बीपी कम ही नहीं होता है, बल्कि उसे दोबारा बढ़ने से भी रोकने में हेल्प मिलती है।

हेल्दी डाइट

साबुत अनाज, हरी सब्जियां, ताजे फल और लो-फैट डेयरी प्रोडक्ट्स से भरपूर डाइट ब्लड प्रेशर को नेचुरली कंट्रोल करने में मददगार मानी जाती है। पोटैशियम से भरपूर खाद्य पदार्थ, जैसे केला, पालक और दालें, शरीर में नमक के असर को कम करने में हेल्पफुल माने जाते हैं। सही खानपान से न सिर्फ बीपी कंट्रोल रहता है, बल्कि हार्ट हेल्थ भी बेहतर बनी रहती है।

नमक और प्रोसेस्ड फूड से बनाएं दूरी

ज्यादा नमक को खाने से हाई ब्लड प्रेशर बढ़ सकता है। पैकेज्ड और प्रोसेस्ड फूड में छुपा हुआ सोडियम अधिक मात्रा में होता है, जो बीपी बढ़ा सकता है। ऐसे में खाना बनाते समय नमक की मात्रा सीमित रखें और स्वाद के लिए नेचुरल मसालों और हर्ब्स का इस्तेमाल करें।

शराब और सिगरेट से परहेज करें

ज्यादा शराब का सेवन ब्लड प्रेशर को तेजी से बढ़ा सकता है। वहीं धूम्रपान करने से तुरंत बीपी बढ़ता है और दिल पर अतिरिक्त दबाव पड़ता है। इन आदतों को छोड़ने से हार्ट हेल्थ में सुधार देखा जा सकता है।

पूरी नींद लें

लगातार कम नींद लेना और लंबे समय तक तनाव में रहना भी हाई बीपी की वजह बन सकता है। रोजाना 7 से 8 घंटे की पर्याप्त नींद लें। तनाव कम करने के लिए योग, ध्यान और गहरी सांस लेने जैसे अभ्यास बेहद फायदेमंद साबित हो सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Breaking News
5 करोड़ रुपये नहीं चुकाने पर राजपाल यादव को SC से कड़ी फटकार, कल तक पेमेंट करने का सख्त आदेश ......... Aaditya Thackeray के देश छोड़ने की आशंका, Nitesh Rane ने पासपोर्ट जब्ती की मांग की | Flydubai की तरह ब्रिटिश एयरवेज की फ्लाइट में इमरजेंसी कोड 7700 जारी, लंदन से शिकागो जा रहा था विमान ................ बंगाल में UCC लागू करने के Suvendu Adhikari के वादे का VHP ने किया स्वागत |      पंजाब में पिछले 48 घंटे में सोशल इंफ्लूएंसर समेत 4 की हत्या पर BJP ने उठाए सवाल, कहा- प्रदेश में कानून-व्यवस्था पूरी तरह खत्म .... Mayawati ने Akash Anand को फिर सौंपी BSP के राष्ट्रीय संयोजक की जिम्मेदारी | दिल्‍ली के कई बड़े स्‍कूलों को बम से उड़ाने की धमकी, ईमेल मिलते ही एक्‍शन में आई पुलिस; मौके पर पहुंची डॉग स्क्वायड की टीम ........ Delhi Police ने लखनऊ में पकड़ी हेरोइन फैक्ट्री, चार तस्कर अरेस्ट
Advertisement ×