ऑटो चालक द्वारा महिला पर ब्लेड से किया गया हमला

कानपुर। योगेश कुमार, अपर पुलिस उपायुक्त दक्षिण ने पत्रकारों को बताया कि 12 फरवरी की रात्रि में किदवई नगर थाना अंतर्गत क्षेत्र में ऑटो पलटने की घटना को लेकर विवाद हो गया था। उक्त प्रकरण में ऑटो चालक एवं उसके एक साथी द्वारा मौके पर बीच-बचाव करने आई महिला एवं उसके परिजनों के साथ मारपीट की गई।
इसी दौरान ऑटो चालक द्वारा महिला पर ब्लेड से हमला किया गया, जिससे महिला को चोटें आईं। प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना किदवई नगर में सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया गया है।
प्रकरण में एक अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया गया है, जबकि दूसरे अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु पुलिस टीम द्वारा लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। शीघ्र ही उसे भी गिरफ्तार कर विधिक कार्रवाई करते हुए न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Breaking News
शिवराज सिंह चौहान की अपील- कृषि अधिकारी एक साल तक ना खरीदें सोना, PM Modi के आह्वान पर लिया संकल्प  | Tamil Nadu में TVK सरकार पर Udhayanidhi Stalin का बड़ा हमला, बोले- जल्द सामने आएगा असली चेहरा | Kerala में CM Satheesan का आते ही Action: महिलाओं को Free Bus, आशा वर्कर्स को ₹3000 की सौगात | 'प्यार से नहीं माने तो दूसरा तरीका अपनाएंगे...', सड़कों पर Namaz को लेकर CM Yogi का 'Shift System' प्लान
Advertisement ×