अपर पुलिस आयुक्त (कानून एवं व्यवस्था) द्वारा थाना घाटमपुर, सजेती एवं नौबस्ता का किया गया निरीक्षण

कानपुर। अपर पुलिस आयुक्त (कानून एवं व्यवस्था) डॉ० विपिन ताडा द्वारा थाना घाटमपुर, सजेती एवं नौबस्ता का औचक निरीक्षण किया गया।
निरीक्षण के दौरान साइबर डेस्क, CCTNS कार्यालय तथा थाना परिसर का भ्रमण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया। इस अवसर पर पुलिस उपायुक्त दक्षिण दीपेन्द्र नाथ चौधरी सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।
डॉ० विपिन ताडा द्वारा अभिलेखों, लंबित प्रकरणों एवं साइबर शिकायतों की विस्तृत समीक्षा की गई तथा संबंधित अधिकारियों को कार्यप्रणाली को और अधिक प्रभावी एवं पारदर्शी बनाने के निर्देश दिए गए। साथ ही थाना परिसर की स्वच्छता एवं अभिलेखों के सुव्यवस्थित रख-रखाव हेतु सख्त निर्देश प्रदान किए गए।
इसी क्रम में आगामी पर्व महाशिवरात्रि के दृष्टिगत स्थानीय सभ्रांत व्यक्तियों से संवाद स्थापित कर सुदृढ़ कानून-व्यवस्था बनाए रखने के संबंध में आवश्यक चर्चा की गई तथा पुलिस प्रशासन की ओर से शांति एवं सुरक्षा बनाए रखने का आश्वासन दिया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Breaking News
ट्रंप के 'अड़ियलपन' के सामने नहीं झुकेगा ईरान, कहा- ना होर्मुज खोलेंगे, ना सीजफायर करेंगे; क्या अब होगी तबाही? | 'होर्मुज स्ट्रेट खोल दो', ट्रंप की धमकी का ईरान ने उड़ाया मजाक, कहा- चाबी खो गई | Ram Mandir-CAA के बाद अब UCC और One Nation One Election, PM Modi ने बताया BJP का अगला एजेंडा | कानपुर : फूलबाग नेहरू युवा केन्द्र के बाहर फल मंडी में लगी भीषण आग, देखते ही देखते आग ने लिया विकराल रूप
Advertisement ×