क्या आपको पता है कि आपके पेट की जिद्दी चर्बी का असली विलेन हैं?…. जानिये इन्हे कंट्रोल करने का सही उपाय 

खराब लाइफस्टाइल और गलत खानपान के कारण हमारे शरीर पर असर ज्यादा देखने को मिलता है। आज के समय में बेली फैट किसी को पसंद नहीं है। क्योंकि ये हमारे लुक्स को खराब करता है, बल्कि हमारा कॉन्फिडेंस को भी कम करता है। क्या आप जानते हैं कि हमारे शरीर में मौजूद कई हार्मोंस का लेवल जब ऊपर-नीचे होता है, तो इससे बेली फैट बढ़ने लगता है और लटकती हुई तोंद को कम करने में मुश्किल आती है। अक्सर एस्ट्रोजन, कोर्टिसोल, इंसुलिन और थायराइड जैसे हार्मोंस बेली फैट के बढ़ने का कारण बन जाते हैं। ऐसे में लटकती हुई तोंद किसी को पंसद नहीं होची है। आइए आपको बताते हैं हार्मोन्स को बैलेंस कैसे करें।

– इंसुलिन हार्मोन को मैनेज करने के लिए बेली फैट कम किया जा सकता है। इसके लिए आप मेथी दाना, दालचीनी, करेला और मूंग दाल इंसुलिन लेवल को मैनेज करने में मदद करते हैं। जब इंसुलिन लेवल बढ़ा हुआ होता है, तो अंगों के आस-पास विसरल फैट बढ़ने लगता है। इन सबके सेवन से इंसुलिन लेवल मैनेज होने लगता है।

– बेली फैट को कम करने के लिए स्ट्रेस हार्मोन यानी कोर्टिसोल का कम होना भी जरुरी है। जब शरीर में कोर्टिसोल बढ़ा हुआ होता है, तो शरीर फैट जमा करने लगता है और ऐसे में चर्बी को कम करना बहुत मुश्किल हो जाता है।

– इसके अलावा, अश्वगंधा, तुलसी, बादाम और मुलेठी स्ट्रेस हार्मोन को कंट्रोल करने पेट की चर्बी कम करने में मदद करते हैं। यह दिमाग को शांत रखता है और धीरे-धीरे कोर्टिसोल स्तर को कम करता है।

– अगर आपके शरीर में एस्ट्रोजन का लेवल बढ़ा हुआ है, तो इस कारण से बेली फैट की समस्या उत्पन्न होने लगती हैं। अगर आप इसको कम करना चाहते हैं तो ब्रोकली, पत्तागोभी, नींबू और फ्लैक्स सीड्स को डाइट में शामिल करें। ये फूड्स अतिरिक्त एस्ट्रोजन को बाहर निकालने और लिवर को डिटॉक्स करने का काम करता है।

– जब शरीर में थायराइड हार्मोन का स्तर कम हो जाता है, तो इसका सीधा असर मेटाबॉलिज्म पर पड़ता है, जिससे वजन बढ़ने और खासकर पेट की चर्बी बढ़ने की समस्या होने लगती है। ऐसे में बेली फैट कम करने के लिए थायराइड हार्मोन का संतुलित रहना बहुत जरूरी है। इसके लिए अपनी डाइट में दही, कद्दू के बीज, काबुली चना और धनिये के बीजों को शामिल करना फायदेमंद हो सकता है।

इस लेख के सुझाव सामान्य जानकारी के लिए हैं। इन सुझावों और जानकारी को किसी डॉक्टर या मेडिकल प्रोफेशनल की सलाह के तौर पर न लें। किसी भी बीमारी के लक्षणों की स्थिति में डॉक्टर की सलाह जरूर लें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Breaking News
PM Modi की West Bengal में बड़ी चेतावनी, 4 May के बाद TMC के हर पाप का होगा हिसाब | Congress आई तो जेल जाने को रहें तैयार, Rahul Gandhi का Assam CM को अल्टीमेटम | Himanta Biswa Sarma का Congress पर बड़ा पलटवार, Pawan Khera को दी जेल भेजने की चेतावनी | अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक बार फिर अपना गुस्सा जाहिर करते हुए कहा, "उस जलडमरूमध्य को खोलो, तुम पागल कमीनों!"
Advertisement ×