न्याय और कल्याणकारी योजनाओं का संगम बना विधिक सेवा शिविर

  • लाभार्थियों को मिला सम्मान और अधिकारों की जानकारी
कानपुर। न्याय को आमजन तक पहुंचाने और शासन की कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी घर-घर तक प्रसारित करने के उद्देश्य से उत्तर प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण लखनऊ के निर्देशन में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कानपुर नगर तथा छत्रपति शाहूजी महाराज विश्वविद्यालय के संयुक्त तत्वावधान में रानी लक्ष्मीबाई प्रेक्षा गृह में वृहद विधिक सेवा एवं जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों को सम्मानित कर उन्हें प्रमाणपत्र और प्रतीकात्मक लाभ भी प्रदान किए गए। साथ ही 43 विभागों की प्रदर्शनी के माध्यम से लोगों को उनके अधिकारों और योजनाओं की जानकारी दी गई।
कार्यक्रम का शुभारंभ जनपद न्यायाधीश अनमोल पाल, कुलपति प्रो. विनय कुमार पाठक, जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह, अपर जिला जज विनय सिंह, प्रभारी सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कर्णिका अवध और मुख्य विकास अधिकारी दीक्षा जैन ने दीप प्रज्वलित कर किया।
जनपद न्यायाधीश अनमोल पाल ने कहा कि विधिक सेवा प्राधिकरण का उद्देश्य समाज के अंतिम व्यक्ति तक न्याय की पहुंच सुनिश्चित करना है। उन्होंने लाभार्थियों से आह्वान किया कि वे अपने अनुभव साझा कर अन्य लोगों को भी जागरूक करें। कुलपति प्रो. विनय कुमार पाठक ने कहा कि विधिक सेवा प्राधिकरण न्याय को सरल और सुलभ बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है।
जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह ने कहा कि न्याय केवल न्यायालयों तक सीमित विषय नहीं है, बल्कि यह प्रत्येक नागरिक के अधिकारों से जुड़ा प्रश्न है। आर्थिक अभाव के कारण जो लोग न्याय पाने में असमर्थ हैं, उन्हें निःशुल्क अधिवक्ता उपलब्ध कराए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि शासन की प्रत्येक कल्याणकारी योजना विधिक अधिकार और दायित्व से जुड़ी है और ऐसे शिविर लोगों को अपने अधिकार समझने का अवसर प्रदान करते हैं। प्रभारी सचिव डीएलएसए कर्णिका अवध ने डीएलएसए की विभिन्न योजनाओं और लोक अदालतों की भूमिका पर प्रकाश डाला। मुख्य विकास अधिकारी दीक्षा जैन ने कहा कि यह मंच न्याय और विकास को एक साथ जोड़ने का सशक्त माध्यम है।
शिविर में मुख्यमंत्री आवास योजना के अंतर्गत माधुरी पत्नी अजय कुमार और अनीता पत्नी ओमप्रकाश को आवास की प्रतीकात्मक चाबी सौंपी गई। आयुष्मान योजना के अंतर्गत उमा, सुषमा और सिया जानकी को आयुष्मान कार्ड प्रदान किए गए। टूल किट योजना के अंतर्गत लक्ष्मी और पूजा को सिलाई मशीन वितरित की गई। श्रम विभाग की योजनाओं से लल्ली देवी, बबलू, धनदेवी और उमेश कुमार को लाभान्वित किया गया। राजेश कुमार गुप्ता, मोहन कुमार और मनोज कुमार सहित दिव्यांगजनों को सहायक उपकरण प्रदान किए गए। महिला बाल विकास एवं पुष्टाहार विभाग से सृष्टि अनिरुद्ध, रियांश, रुद्रांशी, वैष्णवी को अन्नप्राशन कराया गया। नोडल अधिकारी/अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश विनय सिंह द्वारा धन्यवाद ज्ञापन कर कार्यक्रम को समाप्त किया गया।
शिविर में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, डूडा, ग्राम विकास, परिवहन, उद्यान एवं खाद्य प्रसंस्करण, रेशम विकास, राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन, मिशन शक्ति, पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना, श्रम, बाल विकास, खाद्य एवं रसद, स्वास्थ्य, पशुपालन, उद्योग, शिक्षा, दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग और जिला कारागार सहित 43 विभागों ने स्टॉल लगाकर योजनाओं की जानकारी दी।
वहीं ग्राउंड स्थल पर महिला कल्याण विभाग द्वारा भी स्टॉल लगाया गया। शिविर में जनपद न्यायाधीशअनमोल पाल, जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह, मुख्य विकास अधिकारी दीक्षा जैन व जनपद स्तरीय अधिकारीयों ने निरीक्षण किया। महिला कल्याण विभाग के कार्मिक द्वारा विभिन्न प्रकार के पम्पलेट आदि वितरण कर आम जन मानस को महिला कल्याण विभाग की मुख्य योजनाओं कन्या सुमंगला, मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना सामान्य, निराश्रित महिला पेंशन, बाल विवाह मुक्त भारत आदि की जानकारी प्राप्त कराई गई। कार्यक्रम में महिला कल्याण विभाग के कार्मिक उपस्थित रहे। बड़ी संख्या में उपस्थित लोगों ने स्टॉलों पर पहुंचकर योजनाओं के संबंध में जानकारी प्राप्त की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Breaking News
प्रेस कॉन्फ्रेंस में चले लात-घूंसे! गोरखपुर थप्पड़कांड पर अखिलेश यादव का बड़ा एक्शन, भंग की सपा की पूरी जिला यूनिट ..... माई हमार दुनिया, मां के अस्पताल में भर्ती होने पर भावुक हुए पवन सिंह, शेयर किया पोस्ट | BJP ने राज्यसभा के लिए दो उम्मीदवारों के नाम का किया ऐलान, उत्तराखंड से दिनेश आर्य और पश्चिम बंगाल से कोयल मल्लिक को बनाया कैंडिडेट ..... Owaisi ने BJP पर लगाया Muslim वोटरों के नाम हटवाने का आरोप |      CEC ज्ञानेश कुमार पर भड़के Uddhav Thackeray, महाराष्ट्र में SIR रद्द करने की उठी मांग ........................... Jammu Kashmir के दलों को लद्दाख से सीख लेकर एकजुट होना चाहिए: Mehbooba Mufti | Jantar Mantar पर महिला पत्रकारों से बदसलूकी मामले की जांच करेगी Delhi Police Crime Branch ..... Congress ने महिला पत्रकारों के कथित उत्पीड़न मामले में उठाया सवाल, मांगा PM Modi और Shah का इस्तीफा
Advertisement ×