कल्याणपुर, आवास विकास में संत गाडगे महाराज की जयंती पर हुआ भव्य कार्यक्रम एवं भंडारे का आयोजन

कानपुर। कल्याणपुर, आवास विकास–3, सेक्टर नंबर 9, नहर किनारे, कल्याणपुर कानपुर में संत गाडगे सामाजिक विकास समिति द्वारा संत शिरोमणि गाडगे महाराज जी की जयंती बड़े हर्षोल्लास एवं श्रद्धा के साथ मनाई गई। इस अवसर पर भव्य भंडारे का आयोजन किया गया। भंडारे में क्षेत्र के सैकड़ों श्रद्धालुओं एवं गणमान्य नागरिकों ने सहभागिता की।
कार्यक्रम की मुख्य अतिथि नीलिमा कटियार (विधायिका, कल्याणपुर विधानसभा) रहीं। विशिष्ट अतिथि के रूप में राहुल बच्चा सोनकर (विधायक, बिल्हौर विधानसभा) उपस्थित रहे। अतिथियों ने संत गाडगे महाराज जी के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलित कर श्रद्धा-सुमन अर्पित किए।
मुख्य अतिथियों का स्वागत पगड़ी एवं पताका पहनाकर आराधना कनौजिया (उपाध्यक्ष, अनुसूचित जनजाति मोर्चा कानपुर उत्तर) एवं समिति अध्यक्ष चंद्रभान चौधरी द्वारा किया गया। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथियों के रूप में श्री कृष्ण दीक्षित (प्रदेश संयोजक, नमामि गंगे विभाग), अनूप कुमार चौधरी (अध्यक्ष अनुसूचित जनजाति मोर्चा कानपुर उत्तर) अनीता चतुर्वेदी, वीरेंद्र दिवाकर (स्वामी भैया), राम नारायण गौतम (पार्षद वार्ड 23), वंदना परिहार( मंडल अध्यक्ष) बलवंत सिंह (मंडल अध्यक्ष) सहित अन्य गणमान्य जन उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के दौरान क्षेत्र के सम्मानित व्यक्तियों को सम्मानित किया गया तथा संत गाडगे महाराज जी के बताए मार्ग—शिक्षा, स्वच्छता, समानता, समाज सुधार, एकता एवं मानवता—को अपनाने का संदेश दिया गया। वक्ताओं ने कहा कि इन आदर्शों को जीवन में उतारकर समाज और राष्ट्र को प्रगति के पथ पर अग्रसर किया जा सकता है।
कार्यक्रम का सफल संचालन एवं आयोजन संत गाडगे सामाजिक विकास समिति द्वारा किया गया। समिति के अध्यक्ष चंद्रभान चौधरी, महामंत्री विनोद कनौजिया, उपाध्यक्ष रामनारायण कुरील, कोषाध्यक्ष रमेश चंद कनौजिया, मंत्री महेश कुमार, प्रचार मंत्री बृजलाल, संगठन मंत्री शिवपाल दिवाकर, मीडिया प्रभारी रजत कुमार, विपिन कनौजिया कार्यकारिणी सदस्य, हंसराज कुरील एवं अन्य सदस्यों का विशेष सहयोग रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Breaking News
प्रेस कॉन्फ्रेंस में चले लात-घूंसे! गोरखपुर थप्पड़कांड पर अखिलेश यादव का बड़ा एक्शन, भंग की सपा की पूरी जिला यूनिट ..... माई हमार दुनिया, मां के अस्पताल में भर्ती होने पर भावुक हुए पवन सिंह, शेयर किया पोस्ट | BJP ने राज्यसभा के लिए दो उम्मीदवारों के नाम का किया ऐलान, उत्तराखंड से दिनेश आर्य और पश्चिम बंगाल से कोयल मल्लिक को बनाया कैंडिडेट ..... Owaisi ने BJP पर लगाया Muslim वोटरों के नाम हटवाने का आरोप |      CEC ज्ञानेश कुमार पर भड़के Uddhav Thackeray, महाराष्ट्र में SIR रद्द करने की उठी मांग ........................... Jammu Kashmir के दलों को लद्दाख से सीख लेकर एकजुट होना चाहिए: Mehbooba Mufti | Jantar Mantar पर महिला पत्रकारों से बदसलूकी मामले की जांच करेगी Delhi Police Crime Branch ..... Congress ने महिला पत्रकारों के कथित उत्पीड़न मामले में उठाया सवाल, मांगा PM Modi और Shah का इस्तीफा
Advertisement ×