त्योहारों के दौरान खाद्य पदार्थों में मिलावट किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं : जिलाधिकारी कानपुर नगर

  • होली व रमजान के दृष्टिगत विशेष अभियान में 09 नमूने संग्रहित, लगभग ₹5.14 लाख मूल्य की खाद्य सामग्री सीज
कानपुर। आगामी होली एवं रमजान पर्व के अवसर पर आम जनमानस को शुद्ध एवं स्वच्छ खाद्य एवं पेय पदार्थ उपलब्ध कराने हेतु जितेन्द्र प्रताप सिंह (जिलाधिकारी, कानपुर नगर) के निर्देशों के अनुपालन में जनपद में विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में जनपद कानपुर नगर के विभिन्न क्षेत्रों से कुल 09 नमूने नियमानुसार संग्रहित किए गए।
ओमपुरवा, कानपुर नगर – पनीर,घी का नमूना संग्रहित। पनकी कानपुर नगर – मिक्स रंगीन कचरी 980 किग्रा, मूल्य ₹67,200/- सीज किया गया।
रावतपुर गांव कानपुर नगर – पैकेज ड्रिंकिंग वाटर, घाटमपुर से मिल्क केक का नमूना संग्रहित। फजलगंज, कानपुर नगर –सिथित शबबरवाल कोल्ड स्टोरेज में भंडारित  खोया 2357 किग्रा, मूल्य ₹447050/- का खोया 4 नमूना संग्रहण कर सीज किया गया।
अन्य स्थानों से संदिग्ध खाद्य पदार्थों के नमूने संग्रहित किए 
सभी संग्रहित नमूनों को विश्लेषण हेतु प्रयोगशाला प्रेषित किया गया है। जांच रिपोर्ट प्राप्त होने पर Food Safety and Standards Act, 2006 के अंतर्गत अग्रिम विधिक कार्यवाही सुनिश्चित की जाएगी।
खाद्य कारोबारकर्ताओं को निर्देशित किया गया है कि वे केवल मानक अनुरूप खाद्य पदार्थों का निर्माण एवं विक्रय करें। आमजन से अपील की जाती है कि किसी भी प्रकार की खाद्य मिलावट की सूचना तत्काल विभाग को उपलब्ध कराएं।
जिलाधिकारी ने कहा कि त्योहारों के दौरान खाद्य पदार्थों में मिलावट किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं की जाएगी। जनपद में सतत निरीक्षण एवं सघन अभियान जारी रहेगा तथा दोषियों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी। आम नागरिकों की सेहत सर्वोपरि है और प्रशासन शुद्ध एवं सुरक्षित खाद्य पदार्थ उपलब्ध कराने के लिए पूर्णतः प्रतिबद्ध है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Breaking News
प्रेस कॉन्फ्रेंस में चले लात-घूंसे! गोरखपुर थप्पड़कांड पर अखिलेश यादव का बड़ा एक्शन, भंग की सपा की पूरी जिला यूनिट ..... माई हमार दुनिया, मां के अस्पताल में भर्ती होने पर भावुक हुए पवन सिंह, शेयर किया पोस्ट | BJP ने राज्यसभा के लिए दो उम्मीदवारों के नाम का किया ऐलान, उत्तराखंड से दिनेश आर्य और पश्चिम बंगाल से कोयल मल्लिक को बनाया कैंडिडेट ..... Owaisi ने BJP पर लगाया Muslim वोटरों के नाम हटवाने का आरोप |      CEC ज्ञानेश कुमार पर भड़के Uddhav Thackeray, महाराष्ट्र में SIR रद्द करने की उठी मांग ........................... Jammu Kashmir के दलों को लद्दाख से सीख लेकर एकजुट होना चाहिए: Mehbooba Mufti | Jantar Mantar पर महिला पत्रकारों से बदसलूकी मामले की जांच करेगी Delhi Police Crime Branch ..... Congress ने महिला पत्रकारों के कथित उत्पीड़न मामले में उठाया सवाल, मांगा PM Modi और Shah का इस्तीफा
Advertisement ×