केमिकल के रंगों से दूर फूलों से होली खेलकर एक दूसरे को दी शुभकामनाएं

कानपुर। रंगों के पर्व होली की आप सभी को बहुत-बहुत शुभकामनाएं, होली के पावन पर्व को लेकर कानपुर के लोगों में उत्सुकता रहती है होली ऐसा त्यौहार है जिसे पूरा प्रदेश ही नहीं बल्कि पूरा देश मनाता है। दुश्मन भी होली के त्योहारों में गले लग जाते हैं। असत्य पर सत्य की जीत यह दर्शाता है कि झूठ की जिंदगी ज्यादा दिन नहीं चलती सच की हमेशा जीत होती है।
होलिका का दहन करने के बाद साइकिल उद्योग व्यापार मंडल की ओर से गैंज़ेस क्लब में आयोजित होली मिलन समारोह में सभी ने गुलाल लगाकर फूलों से होली खेली। साथ ही एक दूसरे को होली की बधाई दी। इस मौके पर जमकर फूलों की होली खेली गई।
विजय कपूर चेयरमैन एवं पूर्व विधायक अजय कपूर कार्यक्रम में उपस्थित हुए। साइकिल उद्योग व्यापार मंडल के मुख्य संरक्षक और चेयरमैन विजय कपूर ने कहा कि होली की गुझिया सभी के दिलों में मिठास भर दे। सभी के जीवन में होली के रंग सदैव महकते रहे। उन्होंने कहा कि होली का त्यौहार रंगों और मिठास का त्यौहार है। हम प्रभु से ऐसी कामना करते हैं कि सभी का व्यापार बढ़े और कानपुर का औद्योगिक विकास लगातार प्रगति के पथ पर होता रहे।
इस मौके पर साइकिल व्यापार से जुड़े हुए उद्यमी मौजूद रहे। इस अवसर पर चेयरमैन शरद घणावत, अध्यक्ष केके अरोड़ा, प्रतीक राजीव उपाध्यक्ष मंत्री शमी भाटिया, महामंत्री अनूप अग्रवाल, कोषाध्यक्ष अमित जैन, अंचल अग्रवाल, शुभकित सिंह उपाध्याय, सतनाम सिंह आदि प्रमुख रूप से मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Breaking News
5 करोड़ रुपये नहीं चुकाने पर राजपाल यादव को SC से कड़ी फटकार, कल तक पेमेंट करने का सख्त आदेश ......... Aaditya Thackeray के देश छोड़ने की आशंका, Nitesh Rane ने पासपोर्ट जब्ती की मांग की | Flydubai की तरह ब्रिटिश एयरवेज की फ्लाइट में इमरजेंसी कोड 7700 जारी, लंदन से शिकागो जा रहा था विमान ................ बंगाल में UCC लागू करने के Suvendu Adhikari के वादे का VHP ने किया स्वागत |      पंजाब में पिछले 48 घंटे में सोशल इंफ्लूएंसर समेत 4 की हत्या पर BJP ने उठाए सवाल, कहा- प्रदेश में कानून-व्यवस्था पूरी तरह खत्म .... Mayawati ने Akash Anand को फिर सौंपी BSP के राष्ट्रीय संयोजक की जिम्मेदारी | दिल्‍ली के कई बड़े स्‍कूलों को बम से उड़ाने की धमकी, ईमेल मिलते ही एक्‍शन में आई पुलिस; मौके पर पहुंची डॉग स्क्वायड की टीम ........ Delhi Police ने लखनऊ में पकड़ी हेरोइन फैक्ट्री, चार तस्कर अरेस्ट
Advertisement ×