जिलाधिकारी आवास पर खिलीं मुस्कानें….. कोविड काल में माता-पिता खो चुके बच्चों संग सजी होली

कानपुर। होली की पूर्व संध्या पर जिलाधिकारी आवास में रंगों का दृश्य कुछ अलग था। अबीर-गुलाल से रंगे चेहरे, बच्चों की सहज हंसी और आत्मीय संवाद आयोजन उन बच्चों के नाम रहा, जिन्होंने कोविड-19 महामारी में अपने माता-पिता को खो दिया था। पीएम केयर्स फॉर चिल्ड्रेन योजना से जुड़े बच्चों को विशेष रूप से आमंत्रित कर उनके साथ होली की खुशियां साझा की गईं।
जनपद में योजना से 22 बच्चे लाभान्वित हैं। इनमें से 10 बच्चे अपने परिजनों के साथ कार्यक्रम में पहुंचे, जबकि शेष 12 बच्चों के घरों पर पिचकारी, रंग, नए कपड़े और मिठाई सहित उपहार भिजवाए गए।
जिलाधिकारी जितेन्द्र प्रताप सिंह एवं उनकी धर्मपत्नी रश्मि सिंह ने बच्चों को अबीर-गुलाल लगाकर होली की बधाई दी। इसके बाद वे बच्चों के बीच बैठ गए। किसी से पढ़ाई के विषय पूछे, किसी से भविष्य का सपना। एक बच्चे ने डॉक्टर बनने की इच्छा जताई तो दूसरे ने इंजीनियर बनने का लक्ष्य बताया। जिलाधिकारी ने उनकी प्रगति की जानकारी ली और आवश्यक सहयोग का भरोसा दिया। उन्होंने स्पष्ट किया कि शिक्षा, मार्गदर्शन या किसी भी जरूरत में प्रशासन पूरी जिम्मेदारी के साथ साथ रहेगा और इन बच्चों को आगे बढ़ने के हर अवसर उपलब्ध कराए जाएंगे।
कार्यक्रम में औपचारिकता से अधिक आत्मीयता दिखी। बातचीत सीधे बच्चों से हुई। रंगों के बीच उनके चेहरों पर आत्मविश्वास और प्रसन्नता की झलक दिखाई दी। जिन बच्चों ने असमय अभिभावकीय साया खोया, उनके लिए यह आयोजन केवल त्योहार नहीं, बल्कि भरोसे का एक मजबूत आधार बनकर उभरा।
उल्लेखनीय है कि दीपावली पर भी जिला प्रशासन ने इन्हीं बच्चों के साथ त्योहार मनाया था। त्योहारों के माध्यम से यह निरंतर संपर्क प्रशासन की प्रतिबद्धता को दर्शाता है कि संरक्षण केवल योजना तक सीमित नहीं, बल्कि व्यवहार में भी दिखे।
जिलाधिकारी ने जनपदवासियों को होली की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि कानपुर की होली अपनी सांस्कृतिक परंपरा और आपसी सद्भाव के लिए जानी जाती है। उन्होंने अपील की कि पर्व को शांति, संयम और जिम्मेदारी के साथ मनाएं। रंगों का यह त्योहार तभी सार्थक है जब उसकी खुशियां समाज के हर उस बच्चे तक पहुंचें, जिसे सहारे की जरूरत है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Breaking News
प्रेस कॉन्फ्रेंस में चले लात-घूंसे! गोरखपुर थप्पड़कांड पर अखिलेश यादव का बड़ा एक्शन, भंग की सपा की पूरी जिला यूनिट ..... माई हमार दुनिया, मां के अस्पताल में भर्ती होने पर भावुक हुए पवन सिंह, शेयर किया पोस्ट | BJP ने राज्यसभा के लिए दो उम्मीदवारों के नाम का किया ऐलान, उत्तराखंड से दिनेश आर्य और पश्चिम बंगाल से कोयल मल्लिक को बनाया कैंडिडेट ..... Owaisi ने BJP पर लगाया Muslim वोटरों के नाम हटवाने का आरोप |      CEC ज्ञानेश कुमार पर भड़के Uddhav Thackeray, महाराष्ट्र में SIR रद्द करने की उठी मांग ........................... Jammu Kashmir के दलों को लद्दाख से सीख लेकर एकजुट होना चाहिए: Mehbooba Mufti | Jantar Mantar पर महिला पत्रकारों से बदसलूकी मामले की जांच करेगी Delhi Police Crime Branch ..... Congress ने महिला पत्रकारों के कथित उत्पीड़न मामले में उठाया सवाल, मांगा PM Modi और Shah का इस्तीफा
Advertisement ×