पुलिस टीम द्वारा 48 घंटे के भीतर चोरी का माल किया गया बरामद…. 3 अभियुक्त को किया गिरफ्तार 

कानपुर। पुलिस उपायुक्त दक्षिण दीपेन्द्र नाथ चौधरी ने पत्रकारों को बताया कि होली के अगले दिन थाना नौबस्ता क्षेत्र में थाना से कुछ दूरी पर स्थित एक दुकान, जहाँ पूजा हेतु मूर्तियाँ व अन्य सामग्री बेची जाती हैं, में चोरी की घटना हुई। घटना के समय दुकान का मालिक किसी कारणवश पीछे स्थित अपने घर के अंदर गया हुआ था। इसी दौरान दो व्यक्ति वहाँ पहुँचे, जिनमें से एक बाहर बाइक पर खड़ा रहा जबकि दूसरा दुकान के अंदर घुस गया।
दुकान के अंदर घुसे व्यक्ति ने वहीं से एक पॉलीथीन की बोरी ली और उसमें लगभग 06 मूर्तियाँ तथा अन्य पूजा सामग्री रखकर अपने साथी के साथ बाइक से फरार हो गया।
घटना के अनावरण हेतु थाना प्रभारी द्वारा 03 टीमों का गठन किया गया। टीमों द्वारा सक्रियता से कार्य करते हुए 48 घंटे के भीतर घटना का सफल अनावरण किया गया तथा चोरी गया लगभग ₹10,00,000 मूल्य का संपूर्ण माल बरामद कर लिया गया।
जांच के दौरान विवेक दीक्षित एवं शिवप्रसाद नामक दो अभियुक्तों की पहचान हुई, जिन्होंने उक्त चोरी की घटना को अंजाम दिया था। पूछताछ में ज्ञात हुआ कि अभियुक्तों ने चोरी की गई मूर्तियाँ व अन्य सामग्री कानपुर देहात के गजनेर क्षेत्र में अनिल नामक व्यक्ति को बेच दी थी। पुलिस टीम द्वारा सीसीटीवी फुटेज एवं अन्य साक्ष्यों के आधार पर अभियुक्तों के आवागमन के मार्गों को ट्रैक करते हुए उन्हें गिरफ्तार किया गया।
प्रकरण में चोरी का माल खरीदने वाले व्यक्ति को भी अभियुक्त बनाते हुए कुल 03 अभियुक्तों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा रहा है। अभियुक्तों के आपराधिक इतिहास की जांच में एक अभियुक्त के विरुद्ध पूर्व में जुए से संबंधित एक अभियोग प्रकाश में आया है, अन्य आपराधिक इतिहास के संबंध में भी विस्तृत जांच की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Breaking News
आयुष्मान योजना में कोताही बरतने वाले अस्पतालों पर योगी सरकार का सख्त एक्शन, 61 सस्पेंड और 140 हॉस्पिटलों पर ₹8.53 करोड़ की पेनाल्टी | नेपाली नागरिक से शादी, मथुरा में मकान और फर्जी आधार-पैन कार्ड...भारत-नेपाल बॉर्डर पर घुसपैठ करते पकड़ी गई थाईलैंड की महिला, जांच में जुटी पुलिस | ऋषभ पंत ने टेस्ट में रचा इतिहास, सचिन-धोनी-विराट को पीछे छोड़ किया ये कारनामा, बने पहले भारतीय बल्लेबाज.... बिहार में बड़ा IPS फेरबदल: Siwan AK-47 विवाद पर SP हटाए गए, Bhojpur SP भी नपे | Maulana Razvi की मुसलमानों से अपील: PM Modi, CM Yogi को बुरा-भला न कहें, BJP को हराना हमारा काम नहीं.... महाराष्ट्र में Freedom of Religion Act लागू, अब जबरन Conversion पर होगी 7 साल की जेल
Advertisement ×