कानपुर। कानपुर महानगर कांग्रेस अध्यक्ष पवन गुप्ता के नेतृत्व में महंगी शिक्षा, महंगी किताबों और अभिभावकों के हो रहे शोषण के खिलाफ जीआईसी चौराहा, चुन्नीगंज पर जोरदार प्रदर्शन किया गया।
प्रदर्शन के दौरान पोस्टर जलाकर अपना विरोध दर्ज कराया और सरकार से अभिभावकों के उत्पीड़न को तत्काल बंद कराने की मांग की। साथ ही चुन्नीगंज चौराहे से GIC चौराहे तक पदयात्रा भी निकाली। इस अवसर पर बड़ी संख्या में कांग्रेसजन मौजूद रहे और जमकर नारेबाजी के बीच महानगर अध्यक्ष पवन गुप्ता ने कहा कि निजी स्कूलों द्वारा मनमाने तरीके से महंगी किताबें, ड्रेस और स्टेशनरी खरीदने के लिए अभिभावकों को मजबूर किया जा रहा है, जो कि सरासर अन्याय है। कहा कि पहले ही देर हो रही है क्योंकि सत्र शुरू हो गए हैं या शुरू होने वाले हैं।
सरकार से मांग करते हुए कहा कि तुरंत ऐसे हर स्कूल की जांच की जाए जहां महंगी किताबें लेने को मजबूर किया जा रहा हैं। एक जगह से महंगी किताब लेने के लिए बाध्य करना बंद किया जाए और एक ही कोर्स के लिए एक ही किताब के सेट का नियम लागू किया जाए। अलग अलग स्कूल एक बोर्ड के हैं तो अलग अलग किताबें क्यों। एक किताब होंगी तो सस्ती भी होंगी और लोगों के बीच उपलब्धता भी दिखेगी।
इस दौरान पवन गुप्ता, नरेश त्रिपाठी, पदम मोहन मिश्रा, अजय श्रीवास्तव शीलू, राकेश साहू, धर्मेंद्र सिंह, अजय त्रिपाठी, आनंद शुक्ला, राम शंकर राय, शांतनु दीक्षित, मुकेश कनौजिया, दिनेश चौधरी, हिमांशु मिश्रा, राम जी दुबे, बृजेश गुप्ता, अकील अंसारी, राजेश सविता, विनोद अवस्थी, आशुतोष शुक्ला, मनोज मल्होत्रा, जितेंद्र ब्रह्म आदि थे।
