कानपुर। एक चाय की दुकान पर कुछ दबंगों ने हमला कर दिया। घटना में है चाय के दुकानदार सहित एक दर्जन से अधिक लोग घायल हो गए। इसके अलावा दबंगों ने दुकान पर भी तोड़फोड़ की।
जानकारी के अनुसार कानपुर कमिश्नरेट के साउथ जोन स्थित किदवई नगर थाना क्षेत्र में दबंगों के हौसले बुलंद नजर आए। यहां एक चाय दुकानदार पर एक दर्जन से अधिक लोगों ने जानलेवा हमला कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। चाय की दुकान पर चाय दुकानदार के साथ दबंगों द्वारा मारपीट की घटना की वारदात के आरोप मौके पर लगे सीसीटीवी फुटेज से पुलिस जाँच का विषय बताते हुए पीड़ित ने बताया, अज्ञात हमलावरों ने न केवल उसके साथ मारपीट की बल्कि दुकान में तोड़फोड़ भी की।
वारदात को अंजाम देने के बाद सभी आरोपी मौके से फरार हो गए। घटना के बाद क्षेत्र में दहशत का माहौल है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है और हमलावरों की पहचान कर गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।
