सपा नेता से वरिष्ठ अधिवक्ता ने बताया अपनी जान को खतरा

  • न्यायालय को भी गुमराह करने की कोशिश, जमानती कोई और फोटो किसी और की 
  • हाई टेंशन के नीचे खुलेआम सपा नेता चला रहा अवैध स्कूल! सपा शासन में सांसद और विधायक निधि से कर दिया खेल !
कानपुर।  समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता व पूर्व राष्ट्रीय सचिव अंबेडकर वाहिनी अशोक यादव द्वारा संचालित अवैध विद्यालय कभी भी मासूम बच्चों के लिए जानलेवा साबित हो सकता है। ग्राम माधो पुर देवरिया निवासी अशोक यादव नेशनल बिल्डिंग कोड का खुलेआम उल्लंघन कर 33 हजार वोल्ट के नीचे स्कूल संचालित कर रहा है। न ही इसका नक्शा पास है, न ही भू प्रयोग परिवर्तित कराया गया है। इतना ही नहीं, विद्यालय की मान्यता भी झूठे दस्तावेजों के आधार पर ली गई और सपा शासन काल में स्कूल के नाम पर सांसद और विधायक निधि ले ली गई। इस निधि से सपा नेता ने अपना मकान बनवा डाला और जमीन खरीदी।
वार्ता में अधिवक्ता जे पी यादव ने बताया  कि इस मामले में सभी अभियुक्त माननीय उच्च न्यायालय गए, जहां माननीय उच्च न्यायालय ने अशोक यादव और अन्य के प्रार्थना पत्र को निरस्त करते हुए जमानत हेतु दिशा निर्देश पारित किया। जिसके अनुपालन में अशोक यादव व अन्य अभियुक्तगण ए.सी.जे. (जू0 डी0) 11, कानपुर नगर में आत्मसमर्पण करके अस्थायी जमानत प्राप्त की है। इसमें भी न्यायालय को गुमराह करने की कोशिश की गई। किसी अन्य की फोटो लगाकर अशोक कुमार यादव की जमानत ली है।
इस संबंध में पीड़ित अधिवक्ता जय प्रकाश यादव ने माननीय न्यायालय में इन सभी के विरुद्ध एफ आई आर दर्ज कर विधिक कार्यवाही का प्रार्थना पत्र दिया है। सपा नेता अशोक यादव और उप निरीक्षक विवेक कुमार यादव द्वारा किसी भी समय पीड़ित अधिवक्ता की हत्या करवाई जा सकती है। अधिवक्ता जय प्रकाश यादव द्वारा ई डी के साथ ही प्रधान मंत्री कार्यालय, जिला विद्यालय निरीक्षक, बेसिक शिक्षा अधिकारी व समस्त विभागों ने माना कि विद्यालय अवैध रूप से चल रहा है।
कार्यवाही के लिए जिलाधिकारी देवरिया और एस डी एम सलेमपुर देवरिया को अग्रसारित भी किया। इसी रंजिश में सपा नेता और उसका एस आई भतीजा अपने साथियों के साथ अधिवक्ता को रास्ते से हटाना चाहता है। वार्ता में प्रमुख रूप से अधिवक्ता रोहित कुमार यादव, अधिवक्ता जय प्रकाश यादव, रविन्द्र सिंह अरोड़ा, तौफीक अहमद, शोभित यादव आदि अधिवक्ता मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Breaking News
ममता बनर्जी को सुप्रीम कोर्ट से झटका, फ्रीज किए गए अकाउंट के खिलाफ TMC की अर्जी खारिज, सुनवाई के लिए वापस HC भेजा ...... अखिलेश यादव का BJP पर हमला, देश में सामाजिक न्याय आपातकाल के दौर में | 'भारत ने 9/11 होने से बचा लिया', प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित को लेकर PM मोदी से कही बड़ी बात; बहादुरी को किया सलाम |      भारत ने पाकिस्तान को कांटे के मुकाबले में चटाई धूल, Asian Games हॉकी में 4-3 से शानदार जीत दर्ज कर गोल्ड की ओर बढ़ाया कदम | Ethanol विवाद के बीच Bihar पहुँचे Nitin Gadkari, E-20 ईंधन से वाहनों को नुकसान के दावे करने वालों की कर दी खिँचाई ......... Ramban में जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग की सुरंग में बस पलटने से 33 लोग घायल
Advertisement ×