सम्पूर्ण समाधान दिवस के अवसर पर दिव्यांगजनों के सशक्तिकरण हेतु विशेष शिविर का किया गया आयोजन

कानपुर सम्पूर्ण समाधान दिवस के अवसर पर तहसील नरवल, कानपुर नगर में जिलाधिकारी जितेन्द्र प्रताप सिंह के निर्देशानुसार दिव्यांगजनों के लिए एक विशेष शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर का उद्देश्य दिव्यांगजनों को विभिन्न सरकारी योजनाओं का लाभ प्रदान कर उन्हें समाज की मुख्यधारा से जोड़ना रहा।
22 दिव्यांगजनों का चिकित्सकीय परीक्षण दिव्यांग बोर्ड के विशेषज्ञ डॉक्टरों द्वारा किया गया, जिनमें से 10 दिव्यांगजनों को तत्काल दिव्यांग प्रमाण पत्र प्रदान किए गए। 11 दिव्यांगजनों को जाँच हेतु रेफर किया गया। 1 आवेदन रिजेक्ट किया गया।
2 दिव्यांगजनों को दिव्यांग पेंशन हेतु पंजीकृत किया गया।
2 दिव्यांगजनों को सहायक उपकरण हेतु पंजीकृत किया गया।
इस अवसर पर जिलाधिकारी कानपुर नगर, मुख्य विकास अधिकारी कानपुर नगर, मुख्य चिकित्सा अधिकारी, उप जिलाधिकारी नरवल, तथा जिला दिव्यांगजन सशक्तिकरण अधिकारी आदि उपस्थित थे।
शिविर में चिकित्सा विभाग, पूर्ति विभाग, राजस्व विभाग, दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग, समाज कल्याण विभाग, एवं भारतीय डाक विभाग सहित विभिन्न विभागों ने सहभागिता की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Breaking News
'असली मुद्दों से ध्यान भटकाने की कोशिश', चिराग पासवान ने राहुल गांधी को लिया आड़े हाथ, कहा- कांग्रेस का शीर्ष नेतृत्व वंदे मातरम् पर सवालों से घिरा | 'कांग्रेस अभी भी 1937 की...,' BJP ने 'वंदे मातरम्' के सम्मान के लिए पारित किया 10 बिंदुओं वाला प्रस्ताव ..... Boarding Pass पर 1 सितंबर से मुहर लगना बंद होगा, विदेश यात्रा बनेगी आसान | 'आंदोलन करें, लेकिन इस बार सलवार में नहीं...', बाबा रामदेव को लेकर बृजभूषण सिंह ने कसा तंज, योग गुरु को दे डाला सुझाव . Patna में Lok Bhavan मार्च के दौरान पुलिस से भिड़े अभ्यर्थी, कई हिरासत में लिए गए | हैदराबाद में बड़ा हादसा: 7 मंजिल इमारत गिरने से 2 की मौत, मलबे में कई लोगों के फंसे होने की आशंका, रेस्क्यू जारी ..... Akhilesh Yadav ने ठुकराई Bulletproof Jacket, बोले- मिली तो पत्रकारों को दे दूंगा
Advertisement ×