DM ने होमगार्ड परीक्षा केंद्र का किया निरीक्षण, सीसीटीवी कंट्रोल रूम सहित परीक्षा कक्षों का लिया जायजा

कानपुर। जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह ने सिविल लाइन स्थित जे.एन.के. इंटर कॉलेज परीक्षा केंद्र का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने सीसीटीवी कंट्रोल रूम सहित परीक्षा कक्षों की व्यवस्थाओं का गहनता से  जायजा लिया।
उ०प्र० पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड, लखनऊ द्वारा 25 अप्रैल को जनपद के 53 परीक्षा केंद्रों पर होमगार्ड भर्ती परीक्षा आयोजित की जा रही है, जो सभी केंद्रों पर शांतिपूर्ण एवं सुव्यवस्थित ढंग से संचालित हो रही है। परीक्षा दो पालियों में आयोजित की जा रही है।
प्रथम पाली प्रातः 10:00 बजे से 12:00 बजे तक…. द्वितीय पाली: अपराह्न 3:00 बजे से सायं 5:00 बजे तक…. प्रत्येक पाली की अवधि 120 मिनट निर्धारित है। प्रति पाली लगभग 19,200 परीक्षार्थी शामिल हो रहे हैं तथा जनपद में कुल 53 परीक्षा केंद्र स्थापित किए गए हैं।
परीक्षा के निष्पक्ष एवं सुचारु संचालन हेतु प्रत्येक केंद्र पर सेक्टर मजिस्ट्रेट एवं स्टेटिक मजिस्ट्रेट की तैनाती की गई है। इसके अतिरिक्त प्रमुख चौराहों, रेलवे स्टेशन एवं बस अड्डों पर भी पर्याप्त सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित की गई है। जिलाधिकारी ने स्पष्ट रूप से कहा कि परीक्षा को पूर्णतः निष्पक्ष, पारदर्शी एवं शांतिपूर्ण वातावरण में संपन्न कराया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Breaking News
कानपुर नगर : साऊथ के द्वीप सिनेमा तिराहे के पास साकेत नगर में घड़ियों कि विशाल रेंज के साथ TITAN WORLD का हुआ भव्य शुभारम्भ | साहिल की शिकायत पर पैलेट गन मामले में अज्ञात के खिलाफ FIR, संसद मार्ग थाने पर राहुल के धरने के बाद हुआ हाई वोल्टेज ड्रामा .... Meghalaya में पुलिस चौकी और वाहनों पर पेट्रोल बम फेंके, केंद्र ने भेजे सुरक्षा बल | जयपुर के स्कूल का दौरा करने पहुंचे आशुतोष रांका समेत सभी CJP कार्यकर्ताओं पर लोगों का फूटा गुसा, पीट-पीट कर भगाया .. Mallikarjun Kharge ने केंद्र सरकार को घेरा, छात्रों पर पैलेट गन चलाने का लगाया आरोप | जंतर-मंतर पर उमड़ी हजारों लोगों की भीड़, UGC के नए नियम और जातिगत आरक्षण के खिलाफ प्रदर्शन, भारी संख्या में पहुंचे दिल्ली पुलिस के जवान और RAF
Advertisement ×