CMO कानपुर द्वारा विश्व मलेरिया दिवस पर जागरूकता फैलाने एवं बचाव उपायों का पालन करने हेतु दिलाई गई शपथ

  • विश्व मलेरिया दिवस पर मुख्य चिकित्सा अधिकारी द्वारा जागरूकता गोष्ठी का किया गया आयोजन

कानपुर। विश्व मलेरिया दिवस के अवसर पर मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय, कानपुर नगर के सभागार में मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. हरि दत्त नेमी की अध्यक्षता में एक जागरूकता गोष्ठी का आयोजन किया गया। गोष्ठी में मलेरिया एवं अन्य वेक्टर जनित रोगों (वीबीडी) की रोकथाम, लक्षणों एवं उपचार के संबंध में विस्तृत जानकारी दी गई।

इस अवसर पर अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी (वेक्टर बोर्न) सहित समस्त अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी, उप मुख्य चिकित्सा अधिकारी एवं जिला मलेरिया अधिकारी उपस्थित रहे। साथ ही कार्यालय एवं शहरी मलेरिया इकाई के समस्त मलेरिया निरीक्षक, वरिष्ठ मलेरिया निरीक्षक तथा वीबीडी स्टाफ भी मौजूद रहा।

कार्यक्रम के अंतर्गत जन-जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से एक रैली का आयोजन किया गया, जिसमें एएनएमटीसी की छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। रैली के माध्यम से आमजन को मलेरिया से बचाव के उपायों के प्रति जागरूक किया गया। छात्राओं को भी मलेरिया रोग के कारण, लक्षण एवं बचाव के उपायों की विस्तृत जानकारी प्रदान की गई।

कार्यक्रम के समापन पर मुख्य चिकित्सा अधिकारी द्वारा सभी प्रतिभागियों को मलेरिया उन्मूलन हेतु जागरूकता फैलाने एवं बचाव उपायों का पालन करने की शपथ दिलाई गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Breaking News
5 करोड़ रुपये नहीं चुकाने पर राजपाल यादव को SC से कड़ी फटकार, कल तक पेमेंट करने का सख्त आदेश ......... Aaditya Thackeray के देश छोड़ने की आशंका, Nitesh Rane ने पासपोर्ट जब्ती की मांग की | Flydubai की तरह ब्रिटिश एयरवेज की फ्लाइट में इमरजेंसी कोड 7700 जारी, लंदन से शिकागो जा रहा था विमान ................ बंगाल में UCC लागू करने के Suvendu Adhikari के वादे का VHP ने किया स्वागत |      पंजाब में पिछले 48 घंटे में सोशल इंफ्लूएंसर समेत 4 की हत्या पर BJP ने उठाए सवाल, कहा- प्रदेश में कानून-व्यवस्था पूरी तरह खत्म .... Mayawati ने Akash Anand को फिर सौंपी BSP के राष्ट्रीय संयोजक की जिम्मेदारी | दिल्‍ली के कई बड़े स्‍कूलों को बम से उड़ाने की धमकी, ईमेल मिलते ही एक्‍शन में आई पुलिस; मौके पर पहुंची डॉग स्क्वायड की टीम ........ Delhi Police ने लखनऊ में पकड़ी हेरोइन फैक्ट्री, चार तस्कर अरेस्ट
Advertisement ×