नयागंज ज्वैलरी शॉप में हुई चोरी का पुलिस ने 4 दिन में किया खुलासा, आरोपी किया गया गिरफ्तार

कानपुर। थाना कलेक्टरगंज पुलिस ने नयागंज स्थित एक ज्वैलर्स की दुकान में हुई चोरी का मात्र 4 दिनों में खुलासा करते हुए आरोपी को चुराए गए माल के साथ गिरफ्तार कर लिया है। प्रेस वार्ता में एडीसीपी अंजलि विश्वकर्मा ने बताया कि विगत 20 अप्रैल को थाना क्षेत्र अंतर्गत ज्वेलर्स की दुकान से सोने के आभूषण चोरी हो गए थे। कानपुर पुलिस की सर्विलांस टीम व थाना पुलिस ने आपरेशन कनविक्शन के तहत लगाए गए सैकड़ों सीसीटीवी फुटेज खंगाल कर 24 अप्रैल की रात 9:13 बजे रेलवे रोड, अंग्रेजी ठेके के पास आरोपी को दबोच लिया।

गिरफ्तार आरोपी: आलोक शाक्य (32), पुत्र राधेश्याम शाक्य, ग्राम उद्देपुर अभई, थाना कोतवाली, जिला मैनपुरी का है। अभ्युक्तों के पास से एक अंगूठी, एक जोड़ी कान के टॉप्स और सोने का एक टुकड़ा (कुल वजन 10.53 ग्राम, कीमत लगभग 1.45 लाख रुपये) बरामद किए गए है।

एडीसीपी ने मीडिया से बात करते हुए बताया कि गिरफ्तार आरोपी का पूर्व में भी आपराधिक इतिहास रहा है। उसके खिलाफ मैनपुरी, इटावा सहित विभिन्न थानों में चोरी, आर्म्स एक्ट समेत 6 मामले दर्ज हैं। आरोपी को कोर्ट में पेश किया जा रहा है। गिरफ्तार करने वाली टीम में थाना प्रभारी विनय तिवारी, उनि प्रदीप भाटी, मनोज कुमार, विकास त्यागी, सुरदीप डागर तथा कांस्टेबल सुमित बादल व विनय पटेल शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Breaking News
'यह मेरी मजबूरी नहीं', BJP में शामिल होकर बोलीं Swati Maliwal, PM Modi के काम से हूं प्रभावित | 'महिला आरक्षण का हक लागू करने में कोई कोर कसर नहीं छोड़ूंगा', वाराणसी में महिला सम्मेलन को संबोधित करते हुए बोले PM मोदी | 'ईरान के पास होर्मुज स्ट्रेट के नियंत्रण का अधिकार', पुतिन के बाद संयुक्‍त राष्‍ट्र में रूसी राजदूत ने भी किया तेहरान का खुला समर्थन | बंगाल में Voting से पहले बमबाजी का डर, शांतिपूर्ण चुनाव के लिए EC ने NIA को सौंपी कमान
Advertisement ×