गुमशुदा युवक की हत्या कर शव गंगा में फेंकने वाले तीन बदमाश किये गए गिरफ्तार

कानपुर। थाना चकेरी की पुलिस ने गुमशुदा युवक की हत्या कर शव को गंगा नदी में फेंकने की सनसनीखेज वारदात का सफल अनावरण करते हुए तीन शातिर अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों ने सरकारी नौकरी करने वाले युवक के बैंक खाते में लाखों रुपये होने की सूचना पर उसकी हत्या कर दी और लूट की वारदात को अंजाम दिया।
17 अप्रैल 2026 को थाना चकेरी में विष्णुचंद्र त्रिवेदी ने अपने पुत्र अंकित त्रिवेदी (आयु 37 वर्ष) की गुमशुदगी दर्ज कराई थी। अंकित त्रिवेदी बाराबंकी के सिधौर ब्लाक में प्राथमिक चिकित्सालय में वार्ड ब्वाय के पद पर कार्यरत थे। 16 अप्रैल 2026 को शाम करीब 6:20 बजे एक फोन आने के बाद वह अपनी स्विफ्ट डिजायर कार से मलवा (फतेहपुर) जाने की बात कहकर घर से निकले थे, जिसके बाद से वह लापता थे। जांच के दौरान उनकी कार जनपद फतेहपुर के थाना हथगाँव क्षेत्र के ग्राम पट्टीशाह के पास लावारिस हालत में मिली थी।
सीसीटीवी फुटेज, सर्विलांस और अन्य साक्ष्यों के आधार पर पुलिस ने इस हत्याकांड का पर्दाफाश किया। पुलिस की पूछताछ के अनुसार, मृतक के साथी सत्यम मिश्रा ने उसके पास लाखों रुपये होने की जानकारी रेहान, शादाब और अल्तमस को दी। योजना के तहत अंकित त्रिवेदी को शादी में कार बुकिंग का झांसा देकर रामादेवी चौराहे के पास बुलाया गया। वहां से रेहान, शादाब और अल्तमस उनके साथ कार में बैठ गए, जबकि सत्यम पीछे-पीछे बाइक से चल रहा था।
फतेहपुर जिले के हथगाँव थाना क्षेत्र के एक सुनसान स्थान पर पानी पीने और पेशाब करने के बहाने कार रुकवाई गई। तभी आरोपियों ने अंकित से मोबाइल छीनने का प्रयास किया, और जब उसने विरोध किया तो उसका गला घोंटकर हत्या कर दी गई। शव को कार की पिछली सीट पर रखकर नौबस्ता गंगा नदी पुल से फेंक दिया गया, जबकि मोबाइल भी नदी में बहा दिया गया। कार का पेट्रोल खत्म होने पर उसे ग्राम शाहपट्टी में छोड़कर सभी आरोपी ई-रिक्शा व ट्रेन से मुंबई भाग गए।
पुलिस ने काशीराम कालोनी के निकट गोल चौराहे से तीनों आरोपियों को गिरफ्तार किया, 1 रेहान (पुत्र रमजान, आयु 20 वर्ष), 2शादाब (पुत्र मो. इकबाल, आयु 22 वर्ष), 3अल्तमस अहमद (पुत्र अंसार अली, आयु 23 वर्ष) तीनों मूल रूप से फतेहपुर जिले के ग्राम दिदौली जलालपुर के निवासी हैं। वांछित अभियुक्त सत्यम मिश्रा (उन्नाव) और घटना में सहयोग करने वाली अफसाना (पत्नी नफीस, फतेहपुर) की तलाश जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Breaking News
Jabalpur: क्रूज हादसे में मरने वालों की संख्या बढ़कर हुई 11, मां-बेटे समेत मृतकों में 3 दिल्ली निवासी शामिल बंगाल चुनाव की काउंटिंग से पहले TMC को बड़ा झटका, सुप्रीम कोर्ट ने चुनाव आयोग के काम में दखल देने से किया इनकार | संसद में महिला आरक्षण बिल गिराना विपक्ष को पड़ा भारी, कांग्रेस समेत कई पार्टियों को झटका, एक साथ कई महिला नेताओं ने थामा BJP का दामन | 'पुलिस और TMC के गुंडे मिलकर विपक्ष को चुनाव में शामिल नहीं होने देते, लेकिन इस बार भयमुक्त मतदान...', अधीर रंजन ने BJP के दावों का किया समर्थन
Advertisement ×