DM के औचक निरीक्षण में ड्रग वेयरहाउस में कोल्ड चेन स्टोरेज मिला बंद, CMO से मांगा स्पष्टीकरण

  • दो कार्मिक मिले अनुपस्थित एक दिन का वेतन काटने का दिया निर्देश
कानपुर। सुरार स्थित जनपदीय ड्रग वेयरहाउस के औचक निरीक्षण में कोल्ड चेन स्टोरेज क्रियाशील नहीं मिलने पर जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह ने कड़ी नाराजगी जताई। यह वेयरहाउस उर्सला और हैलेट अस्पताल सहित जनपद के सभी सामुदायिक एवं प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों को दवाओं की आपूर्ति करता है। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने मुख्य चिकित्सा अधिकारी से स्पष्टीकरण तलब करने और व्यवस्था तत्काल दुरुस्त कराने के निर्देश दिए।
निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने दवाओं के स्टॉक का भंडारण भी देखा तथा आवश्यक अभिलेखों की जांच की। उन्होंने भंडारण व्यवस्था को मानकों के अनुरूप बनाए रखने और दवाओं की उपलब्धता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। इस दौरान उत्तर प्रदेश मेडिकल सप्लाईज कॉरपोरेशन के प्रबंध निदेशक डॉ उज्ज्वल कुमार(आईएएस) से दूरभाष पर वार्ता कर उन्हें वस्तुस्थिति से अवगत कराया गया और आवश्यक कार्रवाई के लिए अनुरोध किया।
वेयरहाउस में तैनात फार्मासिस्ट आशुतोष यादव ने बताया कि यहां 371 प्रकार की दवाएं उपलब्ध हैं, जिन्हें मांग के अनुसार जनपद के स्वास्थ्य केंद्रों को भेजा जाता है।
निरीक्षण के दौरान दो कार्मिक आलोक कुमार और सरोजनी देवी अनुपस्थित पाए गए। इस पर जिलाधिकारी ने दोनों का एक दिन का वेतन काटने के निर्देश देते हुए स्पष्टीकरण प्राप्त करने को कहा। साथ ही स्पष्ट किया कि दवा भंडारण और आपूर्ति से जुड़ी किसी भी स्तर की लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी और सभी व्यवस्थाओं को निर्धारित मानकों के अनुरूप सुनिश्चित किया जाए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Breaking News
स्ट्रेट ऑफ होर्मुज पर फिर बढ़ा तनाव, ओमान तट पर जहाज पर हमला, 11 भारतीय समेत 12 लोग घायल; विदेश मंत्रालय ने जताई कड़ी आपत्ति | अब हमारी निगाह 3 पर नहीं 403 पर', अखिलेश ने तीसरा कैंडिडेट नहीं उतारने के दिए संकेत तो राजभर बोले- हो गया टांय-टांय फिस्स ... Mizoram में Codeine Syrup की अवैध बिक्री पर सख्ती, रद्द होंगे Drug License |      लखनऊ में चौधरी चरण सिंह एयरपोर्ट के लेबर रूम में लगी भीषण आग, ऊंची लपटों के साथ आसमान में छाया काले धुएं का गुब्बार .... Rejinagar Bypoll में नियमों के उल्लंघन पर AJUP विधायक हुमायूं कबीर अरेस्ट | 'किसी खानदान में जन्म लेने भर से आप प्रधानमंत्री नहीं बन सकते, जनादेश प्राप्त करना है तो सेवा कीजिए...', राहुल गांधी पर किरेन रिजिजू का हमला
Advertisement ×