परेड बाजार हटाने का विरोध करते हुए सपा विधायकों ने दुकानदारों के साथ की बैठक

कानपुर। नगर निगम के परेड बाजार हटाने के विरोध में समाजवादी पार्टी के तीनों विधायक एवं कांग्रेस पदाधिकारियों ने दुकानदारों के साथ बैठक कर उनके संघर्ष में हर कदम पर साथ रहने का भरोसा दिलाया।
विधायक अमिताभ बाजपेई ने कहा कि गरीब दुकानदारों के हक की लड़ाई हर हाल में लड़ी जाएगी। उन्होंने स्पष्ट शब्दों में कहा चाहे जितना कुछ सहना पड़े, मारेंगे नहीं और मानेंगे भी नहीं। उन्होंने कहा कि जब कल नगर निगम की टीम बाजार पहुंची थी, तब सबसे पहले पहुंचकर दुकानदारों के साथ खड़े होने का काम किया गया और आगे भी किसी गरीब की रोजी-रोटी उजड़ने नहीं दी जाएगी। गरीब दुकानदारों और मेहनतकश लोगों के हितों की रक्षा करना हम सभी की जिम्मेदारी है। विधायक हसन रूमी ने कहा अंग्रेजी हुकूमत की तर्ज पर अचानक आदेश जारी कर गरीबों की दुकानें उजाड़ना किसी भी कीमत पर उचित नहीं कहा जा सकता। नगर निगम को चाहिए कि वह मानवीय दृष्टिकोण अपनाते हुए दुकानदारों, स्थानीय नागरिकों एवं जनप्रतिनिधियों से संवाद कर स्थायी समाधान निकाले, न कि गरीबों के पेट पर लात मारने का काम करे।
परेड बाजार वर्षों से शहरवासियों को सस्ते सामान उपलब्ध कराने का बड़ा केंद्र रहा है। यहां हजारों परिवारों की आजीविका जुड़ी हुई है। यह धार्मिक आयोजन जैसे रामलीला, जुलूस-ए-मोहम्मदी, गरीब बेटियों की शादियां इत्यादि एवं यह बाजार हमारी सामाजिक और सांस्कृतिक परंपराओं का हिस्सा हैं। हम अपनी परंपराओं का सम्मान करते हैं और उन्हें किसी भी कीमत पर मिटने नहीं देंगे। बैठक में विधायक अमिताभ बाजपेई, विधायक कैंट मो. हसन रूमी, विधायक सीसामऊ नसीम सोलंकी, कांग्रेस अध्यक्ष पवन गुप्ता, संदीप शुक्ला, पार्षद फैजान रहमान, रजत बाजपेई, जावेद अख्तर गुड्डू, उमर शरीफ, चंकी गुप्ता, परेड बाजार अध्यक्ष विशाल शुक्ला लल्लू, मो. इमरान हुसैन सहित बड़ी संख्या में दुकानदार एवं स्थानीय लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Breaking News
ममता बनर्जी को सुप्रीम कोर्ट से झटका, फ्रीज किए गए अकाउंट के खिलाफ TMC की अर्जी खारिज, सुनवाई के लिए वापस HC भेजा ...... अखिलेश यादव का BJP पर हमला, देश में सामाजिक न्याय आपातकाल के दौर में | 'भारत ने 9/11 होने से बचा लिया', प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित को लेकर PM मोदी से कही बड़ी बात; बहादुरी को किया सलाम |      भारत ने पाकिस्तान को कांटे के मुकाबले में चटाई धूल, Asian Games हॉकी में 4-3 से शानदार जीत दर्ज कर गोल्ड की ओर बढ़ाया कदम | Ethanol विवाद के बीच Bihar पहुँचे Nitin Gadkari, E-20 ईंधन से वाहनों को नुकसान के दावे करने वालों की कर दी खिँचाई ......... Ramban में जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग की सुरंग में बस पलटने से 33 लोग घायल
Advertisement ×