विधायक अमिताभ बाजपेयी ने शांतिपूर्ण एवं गांधीवादी तरीके से अपना विरोध एवं संकल्प किया व्यक्त   

कानपुर। भारी पुलिस बल की मौजूदगी एवं प्रशासनिक रोक के बावजूद विधायक जी ने लोकतांत्रिक एवं संवैधानिक मर्यादाओं का पालन करते हुए शांतिपूर्ण एवं गांधीवादी तरीके से अपना विरोध एवं संकल्प व्यक्त किया।
विधायक अमिताभ बाजपेयी ने अपने आवास पर हवन-पूजन एवं वैदिक विधि-विधान के माध्यम से विद्यालय पुनर्निर्माण कार्य का “वर्चुअल शिलान्यास” किया। उन्होंने भारतीय संविधान की शपथ लेते हुए भावुक स्वर में संकल्प व्यक्त किया। कहा कि यह लड़ाई किसी राजनीतिक लाभ या व्यक्तिगत अहंकार की नहीं है। यह गरीब बच्चों की शिक्षा, सुरक्षा और सम्मानजनक भविष्य की लड़ाई है। जब तक परमट के बच्चों का विद्यालय संवैधानिक एवं वैधानिक तरीके से बन नहीं जाता, तब तक यह संघर्ष जारी रहेगा। चाहे कितनी भी बाधाएँ आएँ, गरीब बच्चों का भविष्य रुकने नहीं दिया जाएगा।”
विधायक अमिताभ बाजपेयी ने इस अवसर पर एक व्यक्तिगत तप, त्याग एवं लोकतांत्रिक प्रतिरोध का भावनात्मक संकल्प भी लिया की वो जूते-चप्पल नहीं पहनेंगे, नंगे पैर रहेंगे, ऊपरी शरीर पर शर्ट, टी-शर्ट अथवा कुर्ता धारण नहीं करेंगे। शालीनता एवं मर्यादा बनाए रखने हेतु वे केवल बनियान अथवा अंगवस्त्र धारण करेंगे। कार्यक्रम के दौरान विधायक अमिताभ बाजपेयी द्वारा महामहिम राज्यपाल महोदया, उत्तर प्रदेश शासन को संबोधित ज्ञापन भी जिला प्रशासन को सौंपा गया।
उक्त ज्ञापन जिलाधिकारी कानपुर नगर के माध्यम से प्रेषित किया गया, जिसे नगर प्रशासन की ओर से एडीएम सिटी श्री राजेश कुमार द्वारा प्राप्त किया गया। हवन-पूजन के उपरांत विधायक अमिताभ बाजपेयी परमट मंदिर पहुँचे, जहाँ उन्होंने पूजन एवं दर्शन किया। विधायक अमिताभ बाजपेयी विद्यालय परिसर पहुँचकर गरीब बच्चों के विद्यालय पुनर्निर्माण कार्य हेतु प्रस्तावित शिलान्यास कार्यक्रम में सम्मिलित होने जा रहे थे, तब भारी पुलिस बल द्वारा उन्हें विद्यालय स्थल तक जाने से रोक दिया गया। रात से ही विधायक के निवास पर और परमट क्षेत्र में बारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Breaking News
स्ट्रेट ऑफ होर्मुज पर फिर बढ़ा तनाव, ओमान तट पर जहाज पर हमला, 11 भारतीय समेत 12 लोग घायल; विदेश मंत्रालय ने जताई कड़ी आपत्ति | अब हमारी निगाह 3 पर नहीं 403 पर', अखिलेश ने तीसरा कैंडिडेट नहीं उतारने के दिए संकेत तो राजभर बोले- हो गया टांय-टांय फिस्स ... Mizoram में Codeine Syrup की अवैध बिक्री पर सख्ती, रद्द होंगे Drug License |      लखनऊ में चौधरी चरण सिंह एयरपोर्ट के लेबर रूम में लगी भीषण आग, ऊंची लपटों के साथ आसमान में छाया काले धुएं का गुब्बार .... Rejinagar Bypoll में नियमों के उल्लंघन पर AJUP विधायक हुमायूं कबीर अरेस्ट | 'किसी खानदान में जन्म लेने भर से आप प्रधानमंत्री नहीं बन सकते, जनादेश प्राप्त करना है तो सेवा कीजिए...', राहुल गांधी पर किरेन रिजिजू का हमला
Advertisement ×