भीषण गर्मी के बीच बर्रा पुलिस द्वारा किया गया शरबत वितरण

कानपुर। तेज धूप और गर्म हवाओं से परेशान सड़क पर निकल रहे राहगीरों व आम जनमानस को राहत पहुंचाने के लिए विशेष शरबत एवं ठंडा पानी वितरण अभियान चलाया गया।
इस दौरान समाजसेवी संस्था के अध्यक्ष संतोष सिंह चौहान भी मौके पर मौजूद रहे। बर्रा इंस्पेक्टर और संतोष सिंह चौहान ने स्वयं लोगों को शरबत और ठंडा पानी वितरित कर सेवा का संदेश दिया। थाने का पूरा पुलिस स्टाफ भी इस जनसेवा अभियान में शामिल रहा।
भीषण गर्मी में पुलिस और समाजसेवी संस्था की इस पहल को लोगों ने खूब सराहा। राहगीरों ने कहा कि पुलिस का यह मानवीय चेहरा लोगों के दिल जीतने वाला है। सेवा, सहयोग और संवेदनशीलता का यह प्रयास पूरे क्षेत्र में चर्चा का विषय बना रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Breaking News
स्कूलों और मंदिरों के पास शराब की बिक्री बंद, 5 रुपये में मिलेगा मछली-चावल, सुवेंदु सरकार ले रही ताबड़तोड़ फैसले  | फाल्टा से चुनाव के दौरान मैदान छोड़ने वाले TMC नेता जहांगीर खान पर लटकी गिरफ्तारी की तलवार, हाई कोर्ट से मिली अंतरिम सुरक्षा खत्म | Bengal में Holding Centres शुरू होते ही बांग्लादेशी घुसपैठियों के बीच सीमा पार भागने की लगी होड़, Border पर लगी भीड़ | उन्नाव में Agra-Lucknow Expressway पर बेकाबू होकर पलटी डबल-डेकर बस, सब-इंस्पेक्टर और कैदी समेत 6 की मौत
Advertisement ×