कानपुर सेंट्रल पर अकेली बैठी मिली दिल्ली की गुमशुदा बालिका

  • जीआरपी ने ‘ऑपरेशन मुस्कान’ के तहत परिजनों से मिलाया
  • मां की डांट से नाराज होकर घर से भागी थी बच्ची
  • पुलिस की सतर्कता से लौटे परिजनों के चेहरे पर खुशी
कानपुर। कानपुर सेंट्रल पुलिस ने ‘ऑपरेशन मुस्कान’ के तहत दिल्ली से भागकर आई एक गुमशुदा बालिका को सकुशल बरामद कर उसकी माता और परिजनों के सुपुर्द कर दिया अपनी बच्ची को सही-सलामत वापस पाकर परिजनों की आंखों में खुशी के आंसू छलक आए।
जानकारी के अनुसार, दिनांक 26 मई 2026 को जीआरपी कानपुर सेंट्रल के प्रभारी निरीक्षक  ओम नारायण सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म, सर्कुलेटिंग एरिया, टिकट घर और यात्री प्रतीक्षालय में सघन चेकिंग अभियान चला रही थी इसी दौरान टीम को प्लेटफॉर्म नंबर 1/10 पर एक बालिका अत्यंत परेशान और अकेली बैठी हुई दिखाई दी संदेह होने पर महिला मुख्य आरक्षी (म०हे०का०) विपिन यादव ने तत्काल संवेदनशीलता दिखाते हुए बालिका को अपने संरक्षण में लिया और सुरक्षा के लिहाज से उसे थाने के महिला हेल्प डेस्क पर बैठाया महिला पुलिस कर्मियों द्वारा जब बालिका को दुलार कर पूछताछ की गई, तो उसने अपना नाम बानो (काल्पनिक नाम) पुत्री मोहम्मद सलीम बताया वह दिल्ली के ए-62, पुनर्वास गौतम कॉलोनी, पश्चिमी दिल्ली की रहने वाली है।
बालिका ने रोते हुए बताया कि वह अपनी मां की डांट से नाराज होकर बिना बताए घर से निकल गई थी और ट्रेन पकड़कर कानपुर सेंट्रल पहुंच गई जीआरपी पुलिस ने बिना समय गंवाए उचित माध्यम से दिल्ली में रह रही उसकी माता रूबीना को फोन पर पूरी बात की सूचना दी। बेटी के सकुशल मिलने की खबर पाते ही परिजन तुरंत दिल्ली से कानपुर के लिए रवाना हो गए थाना कार्यालय पहुंचे परिजनों की कानूनी लिखापढ़ी की प्रक्रिया पूरी करने के बाद जीआरपी ने बालिका को उसकी मां रूबीना व अन्य रिश्तेदारों के सुपुर्द कर दिया।
परिजनों ने कानपुर जीआरपी पुलिस की इस त्वरित व सराहनीय कार्यप्रणाली की भूरी-भूरी प्रशंसा करते हुए दिल से धन्यवाद दिया इस वाली टीम में निम्नलिखित पुलिसकर्मी शामिल रहे ओम नारायण सिंह प्रभारी निरीक्षक, थाना जीआरपी कानपुर सेंट्रल), व०उ०नि० विनोद कुमार यादव थाना जीआरपी कानपुर सेंट्रल, उप-निरीक्षक जितेन्द्र मौर्य थाना जीआरपी कानपुर सेंट्रल, हेड कांस्टेबल रमेश सोनकर, हेड कांस्टेबल हरिपाल यादव, म०हे०का० विपिन यादव जिन्होंने बच्ची को सबसे पहले संभाला।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Breaking News
एलपीयू में छात्रा से रेप के दावे के बाद जोरदार हंगामा, इंटरनेट बंद; परीक्षाएं स्थगति और 10 दिनों के लिए यूनिवर्सिटी बंद ................... नेपाल हिमस्खलन में अब तक 4 शव बरामद, 12 लोग अभी लापता | 'ए महाराज, इसको गठबंधन नहीं ठगबंधन कहते हैं...', सपा-कांग्रेस की तकरार पर राजभर का हमला, पूछा- 'चच्चू' को आपने परमिशन दी या वो आत्मनिर्भर हो गए? |      तिलक नगर थप्पड़ कांड की सियासी गूंज के बाद अब मामला पहुंचा थाने, प्रवेश वर्मा और AAP MLA जरनैल सिंह के खिलाफ 5 शिकायतें दर्ज | Akhilesh Yadav का दावा: 2027 में सपा सरकार बनते ही पुरानी पेंशन और मदरसा शिक्षकों का वेतन होगा बहाल .......... नीब करौरी बाबा पर बनी फिल्म 'हनुमान अंश' ने Box Office पर कमाए 401 करोड़ रुपये
Advertisement ×