जीआरपी, आरपीएफ को मिली बड़ी कामयाबी, 80 लाख के गांजे के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

  • उड़ीसा से लाकर पश्चिमी यूपी में खपाने की थी तैयारी, स्टेशन के सर्कुलेटिंग एरिया से तड़के हुई गिरफ्तारी
कानपुर। कानपुर सेंट्रल रेलवे स्टेशन पर राजकीय रेलवे पुलिस (जीआरपी) और रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) की संयुक्त टीम ने नशीले पदार्थों की तस्करी के खिलाफ एक बड़ी कार्रवाई की है टीम ने स्टेशन परिसर से दो शातिर तस्करों को गिरफ्तार कर उनके पास से भारी मात्रा में अवैध गांजा बरामद किया है अंतर्राष्ट्रीय बाजार में बरामद गांजे की कीमत 80 लाख रुपये से अधिक आंकी जा रही है।
स्टेशन पर चलाए जा रहे चेकिंग अभियान के दौरान, तड़के करीब 03:45 बजे पुलिस टीम को कानपुर सेंट्रल के सर्कुलेटिंग एरिया में कैंट साइड गेट नंबर 02 के पास बने सार्वजनिक शौचालय के पीछे दो संदिग्ध युवक बैग लिए खड़े थे पुलिस को देखकर उन्होंने भागने का प्रयास किया, लेकिन मुस्तैद जीआरपी और आरपीएफ की टीम ने आवश्यक बल प्रयोग कर उन्हें चारों तरफ से घेरकर दबोच लिया पूछताछ में आरोपियों ने कुबूल किया कि वे यह अवैध गांजा उड़ीसा से ट्रेन के जरिए लेकर आए थे और इसे अलीगढ़ व मथुरा के इलाकों में सप्लाई करने के लिए आगे की ट्रेन का इंतजार कर रहे थे पुलिस ने इनके पास से 3 ट्रॉली बैग और 3 पिठ्ठू (बैकपैक) बैग बरामद किए हैं, जिनमें कुल 74 किलो 230 ग्राम अवैध गांजा भरा हुआ था।
गिरफ्तार अभियुक्त प्रेम कुमार उम्र लगभग 21 वर्ष निवासी हसनपुर, तहसील माट, थाना नवझील, जिला मथुरा इसके पास से 1 ट्रॉली बैग और 2 पिठ्ठू बैग में 28 किलो 990 ग्राम गांजा मिला, सुभाष उम्र लगभग 22 वर्ष निवासी मानपुर, तहसील खैर, थाना टप्पल, जिला अलीगढ़ इसके पास से 2 ट्रॉली बैग और 1 पिठ्ठू बैग में 45 किलो 240 ग्राम गांजा मिला, जीआरपी कानपुर सेंट्रल थाना पुलिस ने दोनों अभियुक्तों के खिलाफ नारकोटिक्स एक्ट के अंतर्गत मुकदमा दर्ज कर लिया है पुलिस आगे के नेटवर्क का पता लगाने के लिए इनसे गहन पूछताछ कर रही है।
इस बड़ी कामयाबी को अंजाम देने वाली टीम में जीआरपी कानपुर सेंट्रल के प्रभारी निरीक्षक ओम नारायण सिंह, आरपीएफ पोस्ट प्रभारी सिद्धनाथ पाटीदार, उपनिरीक्षक विनोद कुमार यादव, मुकुंद लाल यादव, शिवबाबू यादव सहित हेड कांस्टेबल राज कमल वर्मा, रमेश सोनकर, हरिपाल यादव और कांस्टेबल कैलाश कुमार, सत्येन्द्र सिंह, दीपक कुमार, शिवेन्द्र कुमार शामिल रहे वहीं आरपीएफ टीम से एएसआई चन्द्र प्रकाश सिंह, हेड कांस्टेबल श्रवण कुमार गोड़ और कांस्टेबल अजीत, अमित, संतोष व राज कुमार यादव ने मुख्य भूमिका निभाई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Breaking News
एलपीयू में छात्रा से रेप के दावे के बाद जोरदार हंगामा, इंटरनेट बंद; परीक्षाएं स्थगति और 10 दिनों के लिए यूनिवर्सिटी बंद ................... नेपाल हिमस्खलन में अब तक 4 शव बरामद, 12 लोग अभी लापता | 'ए महाराज, इसको गठबंधन नहीं ठगबंधन कहते हैं...', सपा-कांग्रेस की तकरार पर राजभर का हमला, पूछा- 'चच्चू' को आपने परमिशन दी या वो आत्मनिर्भर हो गए? |      तिलक नगर थप्पड़ कांड की सियासी गूंज के बाद अब मामला पहुंचा थाने, प्रवेश वर्मा और AAP MLA जरनैल सिंह के खिलाफ 5 शिकायतें दर्ज | Akhilesh Yadav का दावा: 2027 में सपा सरकार बनते ही पुरानी पेंशन और मदरसा शिक्षकों का वेतन होगा बहाल .......... नीब करौरी बाबा पर बनी फिल्म 'हनुमान अंश' ने Box Office पर कमाए 401 करोड़ रुपये
Advertisement ×