अवैध परिवहन के खिलाफ संयुक्त टीम द्वारा घाटमपुर-हमीरपुर हाईवे पर चलाया गया विशेष चेकिंग अभियान 

  • अभियान में 106 वाहनों पर की गयी कार्रवाई, 6.47 लाख रुपये का लगाया गया जुर्माना
कानपुर। बुधवार देर रात्रि घाटमपुर तहसील क्षेत्र में सड़क सुरक्षा एवं अवैध परिवहन के खिलाफ संयुक्त प्रवर्तन अभियान चलाया गया। जिलाधिकारी के निर्देश के क्रम में राजस्व, पुलिस, परिवहन एवं खनन विभाग की संयुक्त टीम ने थाना सजेती क्षेत्र के आनूपुर-बरिपाल मोड़ तथा घाटमपुर-हमीरपुर हाईवे पर विशेष चेकिंग अभियान संचालित किया।
अभियान के दौरान पुलिस द्वारा मोटर वाहन अधिनियम के तहत 98 वाहनों का चालान किया गया। वहीं एआरटीओ एवं खनन विभाग की कार्रवाई में 8 वाहनों को सीज करते हुए 6 लाख 47 हजार रुपये का जुर्माना लगाया गया। कुल मिलाकर 106 वाहनों पर प्रवर्तन कार्रवाई की गई।
एसडीएम घाटमपुर अबिचल प्रताप सिंह ने कहा कि सड़क सुरक्षा नियमों का उल्लंघन, ओवरलोडिंग तथा अवैध खनन एवं परिवहन के विरुद्ध प्रशासन की कार्रवाई लगातार जारी रहेगी। उन्होंने कहा कि सड़क सुरक्षा अभियान का उद्देश्य केवल कार्रवाई करना नहीं, बल्कि लोगों में यातायात नियमों के प्रति जागरूकता बढ़ाना भी है। नियमों का पालन करने से सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाई जा सकती है। उन्होंने वाहन चालकों से वैध अभिलेखों के साथ ही सुरक्षित एवं जिम्मेदार तरीके से वाहन संचालन करने की अपील की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Breaking News
7 घंटों की पूछताछ के बाद ट्विशा शर्मा की सास गिरिबाला सिंह को CBI ने किया गिरफ्तार, सबूतों से छेड़छाड़ का आरोप  | Karnataka: सिद्धारमैया ने सीएम पद से दिया इस्तीफा, बोले- आलाकमान ने जो कहा वो किया... | Mamata की TMC में बड़ी बगावत! काकोली घोष के 24 घंटे बाद शांतनु सेन ने भी छोड़ा पार्टी पद | Suvendu Adhikari के सख्त तेवरों से बदली तस्वीर, Bengal में इस बार Eid पर Muslims ने सड़कों पर नहीं पढ़ी Namaz, Red Road पर दौड़ता रहा ट्रैफिक
Advertisement ×