विभागीय परीक्षाओं में किए गए परिवर्तनों के विरोध में दिया गया संबोधित ज्ञापन

कानपुर। कानपुर केंद्रीय जेसीए के आह्वान पर विभागीय परीक्षाओं (Exam Rules) में किए गए परिवर्तनों के विरोध में आज सभी प्रधान मुख्य आयकर आयुक्त कार्यालयों के क्रम में कानपुर स्थित आयकर भवन परिसर में वेस्टर्न उत्तर प्रदेश सर्किल आयकर कर्मचारी महासंघ (ITEF) एवं आयकर राजपत्रित अधिकारी संघ (ITGOA) के संयुक्त तत्वावधान में मध्यावकाश में गेट मीटिंग आयोजित करके विरोध प्रदर्शन किया गया। प्रदर्शन के बाद केंद्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड, नई दिल्ली के चेयरमैन को संबोधित ज्ञापन भेजने हेतु प्रधान मुख्य आयकर आयुक्त अपर्णा करन मैडम को दिया गया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता एस. के. वर्मा, अध्यक्ष, ITGOA एवं बृजेश कुमार सर्किल अध्यक्ष,ITEF द्वारा संयुक्त रूप से की गई। प्रमुख वक्ताओं में ITEF के रीजनल सचिव शिवेंदु श्रीवास्तव, सर्किल महासचिव सुनील कुमार तथा ITGOA के महामंत्री राघवेंद्र सिंह, संयुक्त सचिव शरद प्रकाश अग्रवाल आदि रहे.
संचालन COC के का शिव कुमार  तथा आभार रीजनल अध्यक्ष नवनीत शुक्ला द्वारा दिया गया।
अपने संबोधनों में वक्ताओं ने विभागीय पदोन्नति हेतु आयोजित की जाने वाली परीक्षाओं के नियमों में किए गए हालिया परिवर्तनों पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि इन संशोधनों से कर्मचारियों के कैरियर उन्नयन पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ सकता है। वक्ताओं ने केंद्रीय जेसीए द्वारा उठाई गई मांगों को विस्तार से समझाते हुए भारत सरकार एवं सीबीडीटी से कर्मचारी हितों को ध्यान में रखते हुए इन प्रावधानों पर पुनर्विचार करने की मांग की। उन्होंने कर्मचारियों की न्यायोचित मांगों को दृढ़ता एवं प्रभावी ढंग से उठाते हुए संगठन की एकजुटता पर बल दिया।
गेट मीटिंग में उपस्थित कर्मचारियों ने विभागीय परीक्षाओं के नियमों में किए गए बदलावों के प्रति अपनी गहरी चिंता व्यक्त करते हुए केंद्रीय जेसीए द्वारा उठाई गई मांगों का पूर्ण समर्थन किया तथा कर्मचारी हितों की रक्षा के लिए भविष्य में भी संघर्ष जारी रखने का संकल्प लिया।
इस मीटिंग में आयकर राजपत्रित अधिकारी संघ एवं आयकर कर्मचारी महासंघ के पंकज यादव, मुकेश कुमार, शांति भूषण मिश्रा, राजेश तिवारी, अनुराग बाजपेई, अनिल चौधरी, रवि कुमार, रजत सिंह, शिवम पाल, अमित पटेल, शक्ति कृष्ण शुक्ला, विकास गुप्ता, उमेश  वर्मा, ब्रजेश पांडेय, अजय सिंह, कृष्णा, सहित भारी संख्या में अधिकारी एवं कर्मचारियों ने भाग लेकर कार्यक्रम को सफल बनाया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Breaking News
'राजनीति में कुछ भी संभव, कौन कब किसके साथ...', सपा-कांग्रेस में सीट बंटवारे पर टकराव को लेकर बोले ओपी राजभर,गेस्ट हाउस कांड का भी किया जिक्र | 'धर्म चार पिलर्स पर खड़ा है, इसका मतलब सिर्फ रस्में, पूजा पाठ या खाने-पीने की आदतें नहीं हैं', बोले RSS चीफ मोहन भागवत .. Smriti Irani का हमला, हार के बाद Congress कर रही संवैधानिक संस्थाओं का अपमान |      तिलक नगर थप्पड़ कांड में नहीं थम रहा बवाल, प्रवेश वर्मा की गिरफ्तारी को लेकर पुलिस मुख्यालय में AAP नेताओं का प्रदर्शन, हिरासत में कई कार्यकर्ता | CEC Gyanesh Kumar पर महाभियोग प्रस्ताव का समर्थन करेगी AAP, INDIA गठबंधन की बैठक से बनाई दूरी ..... जम्मू-कश्मीर के कठुआ में CISF कैंप में फायरिंग से हड़कंप, जवान ने सहकर्मियों पर की फायरिंग, 4 की मौत
Advertisement ×