महापौर के निरीक्षण में खुली सफाई की पोल, नालों में मिली गाद ही गाद

कानपुर। मानसून आने से पहले कानपुर में नाला सफाई के दावों की हकीकत जानने के लिए महापौर प्रमिला पांडे खुद मैदान में उतरीं। गुरुवार सुबह जोन-1 के विभिन्न इलाकों में नालों का निरीक्षण करने पहुंचीं महापौर ने जब नालों की पटिया हटवाकर स्थिति देखी, तो सफाई व्यवस्था की पोल खुल गई। महापौर के मुताबिक नाले 25 प्रतिशत भी साफ नहीं मिले, जबकि अधिकारियों द्वारा सफाई के बड़े-बड़े दावे किए जा रहे थे।
महापौर ने अधिकारियों के दावों पर सवाल उठाते हुए कहा कि नालों की सफाई संतोषजनक नहीं है और कई स्थानों पर नाले 25 प्रतिशत भी साफ नहीं पाए गए। उन्होंने नाला सफाई में लापरवाही पर नाराजगी जताई और संबंधित अधिकारियों को कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए। महापौर ने नालों की सफाई में अतिक्रमण को बड़ी बाधा बताते हुए नगर आयुक्त को ऐसे अतिक्रमणों के खिलाफ सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए। साथ ही शहरवासियों से भी अपील की कि वे नाला सफाई कार्य में सहयोग करें और अवैध कब्जों को हटाने में प्रशासन का साथ दें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Breaking News
हाफ पैंट में 'पुष्पा', पुलिस ने फाल्टा सीट से मैदान छोड़कर भागने वाले TMC नेता जहांगीर खान की निकाली परेड  | India Bangladesh Border पर BSF और BGB के बीच तीखी बहस, बांग्लादेश को आखिरकार वापस लेना पड़ा घुसपैठिया | TMC का अंदरूनी घमासान: अब Kalyan Banerjee ने Mamata को दिया Ultimatum, कहा- अभिषेक को चुनो या मुझे | MP के बाद गुजरात से भी BJP के लिए आई अच्छी खबर, BJP के चारों उम्मीदवार निर्विरोध जीते
Advertisement ×