कानपुर DM के निर्देश के बाद बौढ़नपुर में शुरू हुई जलापूर्ति

कानपुर। जल जीवन मिशन के अंतर्गत विकासखंड चौबेपुर के ग्राम बौढ़नपुर-चौधरीपुर में निर्मित पेयजल परियोजना से जलापूर्ति प्रारंभ कर दी गई है। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह ने पाया था कि योजना का निर्माण कार्य पूर्ण होने तथा ट्रायल संपन्न होने के बावजूद नियमित जलापूर्ति प्रारंभ नहीं की गई है।
जिलाधिकारी द्वारा तत्काल संज्ञान लेते हुए कार्यदायी संस्था के अधिकारियों को फटकार लगाते हुवे आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए गए थे, जिसके अनुपालन में वीटीएल द्वारा उसी रात गांव में पेयजल आपूर्ति शुरू कर दी गई। उन्होंने कार्यदायी संस्था विंध्य टेलीलिंक्स लिमिटेड के प्रोजेक्ट मैनेजर मनोज कुमार द्विवेदी से दूरभाष पर वार्ता कर जलापूर्ति तत्काल प्रारंभ कराने के निर्देश दिए थे। लगभग 3.45 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित इस परियोजना से तीन ग्रामों के 663 परिवारों तथा लगभग 3,466 की आबादी को स्वच्छ पेयजल उपलब्ध होगा।
जिलाधिकारी ने जल जीवन मिशन से जुड़ी सभी कार्यदायी संस्थाओं को निर्देशित किया है कि जिन परियोजनाओं का निर्माण कार्य पूर्ण हो चुका है तथा ट्रायल सफलतापूर्वक संपन्न हो चुका है, वहां बिना अनावश्यक विलंब के नियमित जलापूर्ति प्रारंभ कराई जाए। उन्होंने कहा कि योजनाओं का वास्तविक उद्देश्य तभी पूरा होगा जब उनका लाभ समयबद्ध रूप से आमजन तक पहुंचे और प्रत्येक पात्र परिवार को घर पर स्वच्छ पेयजल उपलब्ध हो सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Breaking News
'राजनीति में कुछ भी संभव, कौन कब किसके साथ...', सपा-कांग्रेस में सीट बंटवारे पर टकराव को लेकर बोले ओपी राजभर,गेस्ट हाउस कांड का भी किया जिक्र | 'धर्म चार पिलर्स पर खड़ा है, इसका मतलब सिर्फ रस्में, पूजा पाठ या खाने-पीने की आदतें नहीं हैं', बोले RSS चीफ मोहन भागवत .. Smriti Irani का हमला, हार के बाद Congress कर रही संवैधानिक संस्थाओं का अपमान |      तिलक नगर थप्पड़ कांड में नहीं थम रहा बवाल, प्रवेश वर्मा की गिरफ्तारी को लेकर पुलिस मुख्यालय में AAP नेताओं का प्रदर्शन, हिरासत में कई कार्यकर्ता | CEC Gyanesh Kumar पर महाभियोग प्रस्ताव का समर्थन करेगी AAP, INDIA गठबंधन की बैठक से बनाई दूरी ..... जम्मू-कश्मीर के कठुआ में CISF कैंप में फायरिंग से हड़कंप, जवान ने सहकर्मियों पर की फायरिंग, 4 की मौत
Advertisement ×