कानपुर मेट्रो : झकरकटी से नौबस्ता तक 7 नए स्टेशनों पर होना है यात्री सेवाओं का विस्तार

कानपुर। कानपुर मेट्रो रेल परियोजना के कॉरिडोर-1 के शेष सेक्शन (कानपुर सेंट्रल – नौबस्ता) पर यात्री सेवाओं के विस्तार की तैयारियां अंतिम चरण में पहुंच गई हैं। इसी क्रम में मेट्रो रेल संरक्षा आयुक्त (सीएमआरएस) के आगमन से पूर्व उनकी चार सदस्यीय टीम उक्त सेक्शन के प्रारंभिक निरीक्षण के लिए कानपुर पहुंची है।
11 जून से 13 जून तक आयोजित इस तीन दिवसीय निरीक्षण के दौरान टीम मेट्रो ट्रैक, स्टेशनों, टनल, रिसीविंग सब-स्टेशन तथा यात्री सुरक्षा से संबंधित विभिन्न व्यवस्थाओं और प्रावधानों का विस्तृत निरीक्षण करेगी। इस दौरान टीम उक्त सेक्शन पर सिग्नलिंग, इलेक्ट्रिकल, ट्रैक एवं सिविल विभागों से जुड़े तकनीकी मानकों को गहराई से परखेगी। यात्री सुरक्षा सुनिश्चित करने के उद्देश्य से यह निरीक्षण एवं मूल्यांकन प्रक्रिया नव-निर्मित सेक्शन की तकनीकी जांच का महत्वपूर्ण हिस्सा है।
कानपुर सेंट्रल से नौबस्ता तक यात्री सेवाओं के विस्तार से पूर्व मेट्रो रेल संरक्षा आयुक्त ( सीएमआरएस ) भी आगामी दिनों में इस सेक्शन का निरीक्षण करेंगे। निरीक्षण एवं मूल्यांकन प्रक्रिया पूर्ण होने के बाद सीएमआरएस द्वारा यात्री सेवाओं के विस्तार हेतु आवश्यक अनुमोदन प्रदान किया जाएगा। नव-निर्मित सात स्टेशनों में दो अंडरग्राउंड तथा पांच एलिवेटेड स्टेशन शामिल हैं। इस सेक्शन पर यात्री सेवाएं प्रारंभ होने से शहर के दक्षिणी भाग के निवासियों को सेंट्रल रेलवे स्टेशन, बड़ा चौराहा, परेड चौराहा, कलेक्ट्रेट, कचहरी, हैलट अस्पताल, विश्वविद्यालय सहित अन्य प्रमुख स्थलों तक तेज, सुरक्षित एवं सुविधाजनक आवागमन की सुविधा प्राप्त होगी। साथ ही, दक्षिणी क्षेत्र के मेट्रो नेटवर्क से जुड़ने के बाद शहरवासियों को ट्रैफिक जाम से राहत मिलेगी तथा उन्हें सुविधाजनक, सुखद, सुरक्षित और निर्बाध यात्रा का बेहतर विकल्प उपलब्ध होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Breaking News
एलपीयू में छात्रा से रेप के दावे के बाद जोरदार हंगामा, इंटरनेट बंद; परीक्षाएं स्थगति और 10 दिनों के लिए यूनिवर्सिटी बंद ................... नेपाल हिमस्खलन में अब तक 4 शव बरामद, 12 लोग अभी लापता | 'ए महाराज, इसको गठबंधन नहीं ठगबंधन कहते हैं...', सपा-कांग्रेस की तकरार पर राजभर का हमला, पूछा- 'चच्चू' को आपने परमिशन दी या वो आत्मनिर्भर हो गए? |      तिलक नगर थप्पड़ कांड की सियासी गूंज के बाद अब मामला पहुंचा थाने, प्रवेश वर्मा और AAP MLA जरनैल सिंह के खिलाफ 5 शिकायतें दर्ज | Akhilesh Yadav का दावा: 2027 में सपा सरकार बनते ही पुरानी पेंशन और मदरसा शिक्षकों का वेतन होगा बहाल .......... नीब करौरी बाबा पर बनी फिल्म 'हनुमान अंश' ने Box Office पर कमाए 401 करोड़ रुपये
Advertisement ×