जिस बुजुर्ग की तलाश हो रही थी घर के बाहर, उसकी लाश सड़ी-गली अवस्था में पड़ी थी घर के अंदर 

कानपुर। एक बजुर्ग जिसकी परिजन तलाश कर रहे थे उसकी लाश उसके अपने ही घर में कई दिनों तक पडी रही। लेकिन परिजनों को उसका पता नही चल सका। जब बदबू उठने लगी तो परिजनो और पडोसियों को घटना की जानकारी हुई।
जानकारी के अनुसार रावतपुर के आनन्द नगर में रहने वाले 92 वर्षीय इबक्स गन फैक्ट्री से रिटायर कर्मचारी थे। बताया जाता है कि मृतक के परिवार में उसका पुत्र अनुराग तथा उसकी बहू प्रगति के अलावा पुत्र दो पोते तथा दो पोती है। एक पोती की शादी हो चुकी है जो अपने ससुराल में रहती है, जबकि एक पोती अलका इसी घर में रहती है। ईबक्श अपने मकान के निचले भाग मे रहते थे जहां पांच कमरे है, वहीं बाकी परिवार मकान के ऊपर के खण्ड में रहता है। पुत्र अनुराग ने बताया कि पिता मंगलवार से अचानक गायब हो गये, जिन्हे आस-पास, पडोस तथा रिश्तेदारी में काफी ढूंढा गया। लेकिन जब उनका कोई पता नही चल सका तो गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराकर ढूंढने का प्रयास जारी रहा।
वहीं जब परिजनो और मोहल्ले वालो को बदबू महसूस हुई और ज्यादा बढने पर लोगों ने पुलिस को सूचना दी तब इस बात की जानकारी हुई कि बुजुर्ग का शव घर के अन्दर ही पडा है। ACP कल्याणपुर आशुतोष कुमार सिंह ने बताया कि मामला लापरवाही का है। सूचना के बाद मौके से शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया जा चुका है, पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्यवाई की जायेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Breaking News
एलपीयू में छात्रा से रेप के दावे के बाद जोरदार हंगामा, इंटरनेट बंद; परीक्षाएं स्थगति और 10 दिनों के लिए यूनिवर्सिटी बंद ................... नेपाल हिमस्खलन में अब तक 4 शव बरामद, 12 लोग अभी लापता | 'ए महाराज, इसको गठबंधन नहीं ठगबंधन कहते हैं...', सपा-कांग्रेस की तकरार पर राजभर का हमला, पूछा- 'चच्चू' को आपने परमिशन दी या वो आत्मनिर्भर हो गए? |      तिलक नगर थप्पड़ कांड की सियासी गूंज के बाद अब मामला पहुंचा थाने, प्रवेश वर्मा और AAP MLA जरनैल सिंह के खिलाफ 5 शिकायतें दर्ज | Akhilesh Yadav का दावा: 2027 में सपा सरकार बनते ही पुरानी पेंशन और मदरसा शिक्षकों का वेतन होगा बहाल .......... नीब करौरी बाबा पर बनी फिल्म 'हनुमान अंश' ने Box Office पर कमाए 401 करोड़ रुपये
Advertisement ×