शुरू हो रहा है 14 से 16 जून तीन दिवसीय जन कल्याण शिविर एवं स्वास्थ्य मेला

  • मूल मंत्र आपकी योजना, आपकी सरकार, आपके द्वार
कानपुर।  कानपुर विकसित भारत अभियान के तहत  एक बड़े जनहित कार्यक्रम का की शुरुआत आज से होने जा रही है।  विकास खंड शिवराजपुर में 14 से 16 जून 2026 तक तीन दिवसीय जन कल्याण शिविर एवं स्वास्थ्य मेला लगाया जा रहा है।
इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य सरकारी योजनाओं और स्वास्थ्य सुविधाओं को सीधे जनता के द्वार तक पहुँचाना है। शिविर में मिलने वाली मुख्य सुविधाएँ और सेवाएँ,  जिसमें, आम जनता के लिए कई महत्वपूर्ण सरकारी सेवाओं और स्वास्थ्य जाँचों की व्यवस्था एक ही छत के नीचे की गई है। सरकारी योजनाएँ, कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी और मौके पर ही पंजीकरण, रजिस्ट्रेशन ​राजस्व एवं प्रमाण पत्र: आय, जाति, निवास प्रमाण पत्र और अन्य आवश्यक दस्तावेज़ों से जुड़े कार्य किये जायेंगे। वित्तीय सेवाओं में  पेंशन, ऋण लोन व्यवस्था और बैंकिंग/विकास विभाग से जुड़े कार्य होंगे तथा महिला एवं बाल विकास: बाल विकास योजनाओं और पोषण से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियाँ दी जाने के साथ निःशुल्क स्वास्थ्य सेवाएँ मुफ्त डॉक्टर परामर्श और दवाइयों का वितरण, मुफ्त जाँच: ब्लड प्रेशर (BP), शुगर, टीबी, हीमोग्लोबिन आदि की निःशुल्क जाँच की जायेगी।
वहीं स्वच्छता एवं पोषण, स्वच्छता और बेहतर खान-पान को लेकर जागरूकता अभियान चलाया जा जाएगा। यह पूरा कार्यक्रम जितेंद्र प्रताप सिंह (IAS) – जिलाधिकारी, कानपुर नगर, अभिनव जे. जैन (IAS) मुख्य विकास अधिकारी, कानपुर नगर, नेम चन्द्र खण्ड विकास अधिकारी, शिवराजपुर, कानपुर नगर स्थानीय प्रशासन की देखरेख में बेहद व्यवस्थित तरीके से आयोजित किया जा रहा है।
प्रशासन की अपील है कि जन कल्याण की ओर एक कदम, विकसित भारत की ओर अग्रसर।” शिवराजपुर और आसपास के सभी क्षेत्रीय नागरिक इस तीन दिवसीय मेले में पहुँचकर सरकारी योजनाओं और निःशुल्क स्वास्थ्य सेवाओं का अधिक से अधिक लाभ उठाएं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Breaking News
एलपीयू में छात्रा से रेप के दावे के बाद जोरदार हंगामा, इंटरनेट बंद; परीक्षाएं स्थगति और 10 दिनों के लिए यूनिवर्सिटी बंद ................... नेपाल हिमस्खलन में अब तक 4 शव बरामद, 12 लोग अभी लापता | 'ए महाराज, इसको गठबंधन नहीं ठगबंधन कहते हैं...', सपा-कांग्रेस की तकरार पर राजभर का हमला, पूछा- 'चच्चू' को आपने परमिशन दी या वो आत्मनिर्भर हो गए? |      तिलक नगर थप्पड़ कांड की सियासी गूंज के बाद अब मामला पहुंचा थाने, प्रवेश वर्मा और AAP MLA जरनैल सिंह के खिलाफ 5 शिकायतें दर्ज | Akhilesh Yadav का दावा: 2027 में सपा सरकार बनते ही पुरानी पेंशन और मदरसा शिक्षकों का वेतन होगा बहाल .......... नीब करौरी बाबा पर बनी फिल्म 'हनुमान अंश' ने Box Office पर कमाए 401 करोड़ रुपये
Advertisement ×